मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नोएडा न्यूज़ : मीडिया हाउस में IIT Baba के साथ मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित IIT बाबा ने वीडियो प्रसारित कर एक मीडिया हाउस में साक्षात्कार के दौरान मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने सेक्टर-126 थाने में तहरीर दी है।4पुलिस को दिए शिकायती पत…

नोएडा न्यूज़ : मीडिया हाउस में IIT Baba के साथ मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप
नोएडा न्यूज़ : मीडिया हाउस में IIT Baba के साथ मारपीट, लगाए कई गंभीर आरोप | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित IIT बाबा ने वीडियो प्रसारित कर एक मीडिया हाउस में साक्षात्कार के दौरान मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने सेक्टर-126 थाने में तहरीर दी है।

4

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अभय सिंह उर्फ बाबा ने कहा है कि उन्हें एक मीडिया हाउस में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उनके साथ अभद्रता की गई। कुछ अज्ञात लोगों ने आकर उनके साथ मारपीट की।


'आईआईटी बाबा' आरोपियों के खिलाफ एक्शन को लेकर सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर बैठे रहे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना वापस ले लिया। सेक्टर 126 थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें समझा दिया गया है और उन्होंने आगे शिकायत दर्ज नहीं कराई।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि 'आईआईटी बाबा' चर्चा कर रहे हैं, तभी कथित साधुओं का एक समूह स्टूडियो में प्रवेश करता है, जिससे बहस होती है। तनाव बढ़ने पर आईआईटी बाबा स्टूडियो से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। हालांकि, विवाद का सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।


बता दें कि नोएडा स्थित एक प्राइवेट चैनल के मीडिया ऑफिस में आईआईटी बाबा अभय सिंह के साथ कुछ बाबाओं को एक डिबेट के लिए बुलाया गया था।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ मेले में आईआईटीयन बाबा अपनी बातों से लोगों को बांधे रखकर सोशल मीडिया पर भी चर्चित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।