मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा बनेगें डिप्टी

मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे| भुवनेश्वर में हुई बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक…

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा बनेगें डिप्टी
मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा बनेगें डिप्टी | फ़ोटो: TVL News

मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे| भुवनेश्वर में हुई बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने घोषणा की कि भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। 



ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने कहा, "अभी हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं... अब ओडिशा में सुशासन होगा, PM मोदी की गारंटियों पर लोगों को भरोसा है, हम ओडिशा वासियों के लिए कार्य करेंगे।"



भाजपा नेता सुकांत कुमार पाणिग्रही ने कहा, "हमारे विधायक दल ने मोहन माझी को नेता निर्वाचित किया और अगले मुख्यमंत्री मोहन माझी होंगे...सर्वमत से कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री चुना गया है...अनुभवी नेताओं को पार्टी ने चुना है..."



भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है। वे समाज के पिछड़े वर्ग से आए एक ज़मीन से जुड़े नेता हैं। यह कांग्रेस पार्टी नहीं है, यहां परिवारवाद नहीं है। जो असली नेता होते हैं उनका चुनाव होता है, हमारी पार्टी लोकतंत्र के अनुसार चलती है।"



ओडिशा के मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, "जिन 4.5 करोड़ लोगों ने ओडिशा में भाजपा को सत्ता दिलाई, हमने उस जनता को कृतज्ञता ज्ञापित की है। पीएम मोदी की बात पर विश्वास करके जनता ने हमें सत्ता दी है। विकसित ओडिशा बनाने के पीएम मोदी के संकल्प को हम कार्य में लाएंगे..."



ओडिशा के मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव की पत्नी संगीता कुमारी सिंह देव ने कहा, "...मैं बहुत खुश हूं। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं... मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहती हूं... पीएम मोदी की हमेशा आदिवासी, OBC और कई वर्गों को लेकर सहानुभूति रही है... भाजपा के इस फैसले से सभी लोग बहुत प्रसन्न हैं।"




भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, "PM मोदी ने जो फार्मूला बताया था- 'ओडिशा में जन्मा व्यक्ति, ओडिशा की भाषा, संस्कृति का ज्ञान रखने वाला, ओडिशा के विकास का विजन रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री होगा' उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया गया है... आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन माझी, जो ओडिशा में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं, 2 बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे।"
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।