मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते” : राहुल गांधी

रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाराणसी सीट से चुनाव लड़तीं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी अंतर से हरा देतीं| लोकसभा चुनाव…

“अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते” : राहुल गांधी
“अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते” : राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाराणसी सीट से चुनाव लड़तीं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी अंतर से हरा देतीं| लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के बाद  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में धन्यवाद 'आभार सभा' को संबोधित किया।  राहुल गांधी ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश ने पूरे भारत को रास्ता दिखाया है। रायबरेली और अमेठी के सभी मतदाताओं और INDIA जनबंधन के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को मेरा दिल से धन्यवाद। मैं जल्द ही आप सभी से मिलने और प्रगति, एकता और मोहब्बत के हमारे संकल्प पर चर्चा करने के लिए फिर आऊंगा।



भारतीय जनता पार्टी ने  हाल ही में संपन्न आम चुनावों में 33 लोकसभा सीटें जीतीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो शुरू में कांग्रेस के अजय राय के खिलाफ वाराणसी सीट पर पीछे चल रहे थे, ने 1.6 लाख के काफी कम अंतर से सीट जीती।


 धन्यवाद 'आभार सभा' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ,''रायबरेली-अमेठी की प्यारी जनता और सभी नेताओं ने अपनी मेहनत से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई। मैं सभी नेताओं, रायबरेली और अमेठी के प्यारे कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं।



रायबरेली में आभार सभा में राहुल गांधी ने कहा, "वाराणसी में जान बचा के निकले हैं प्रधानमंत्री।" “अगर मेरी बहन वाराणसी सीट से चुनाव लड़ती तो प्रधानमंत्री 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते।” राहुल गांधी ने कहा कि ,'प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में जैसे-तैसे जीते हैं। अगर मेरी बहन वहां से लड़ गई होती तो आज प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।




राहुल गांधी ने अभियान के दौरान सहयोग के लिए समाजवादी पार्टी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं समाजवादी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने लड़ाई में कांग्रेस का साथ दिया।" उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ चुनाव लड़ा।''



 राहुल गांधी ने कहा, "देश का हर प्रदेश इस चुनाव में एक हो गया था, क्योंकि: - देश की आत्मा को समझ आ गया था कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। - फिर हमने देखा कि प्रधानमंत्री खुल कर हिंसा और नफरत की राजनीति कर रहे थे। यह हिंदुस्तान की संस्कृति और धर्मों के खिलाफ है। मुझे गर्व है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत, हिंसा, अहंकार के खिलाफ वोट दिया है।  उन्होंने कहा, "आपने फोटो देखी होगी कि नरेंद्र मोदी ने संविधान को अपने माथे से लगा रखा है। ये देश की जनता ने करवाया है। देश के प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया कि अगर आपने संविधान से खिलवाड़ किया तो अच्छा नहीं होगा।



 राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नरेंद्र मोदी जी का विजन अच्छा नहीं लगता। हमें नफरत, हिंसा नहीं चाहिए।  हमें मोहब्बत की दुकान और नया विजन चाहिए। अगर देश को नया विजन ???ेना है तो उत्तर प्रदेश से ही देना होगा। उत्तर प्रदेश ने मैसेज दिया है कि हम देश और प्रदेश में INDIA गठबंधन को चाहते हैं।''  उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में असल मुद्दे उठाए जाए और गरीबों की मदद करने की राजनीति हो। अब हमारी सेना संसद में बैठी हुई है। इस बार हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम विपक्ष में बैठकर अग्निवीर योजना को रद्द कराएं। आपने हमें जो शक्ति दी है, उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूलने वाला हूं।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, " हमें अमेठी और रायबरेली में ऐतिहासिक जीत मिली।  मुझे गर्व है कि यहां की जनता ने पूरे देश में यह संदेश भेजा कि हमें सच्ची और समर्पित राजनीति चाहिए। हम आपके आभारी हैं। हम पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ आपके लिए काम करेंगे। मैं इस जीत के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं।''







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।