पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति(VRS) ली थी| उन्होंने आज शाम सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में शामिल होने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। पार्टी जो भी हमसे कहेगी वह करूंगा।
बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके जदयू में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,''मुझे खुद सीएम ने बुलाया और JDU में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा,''पार्टी मुझसे जो भी करने के लिए कहेगी, मैं करूंगा। मैं राजनीति नहीं समझता। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के दलित वर्ग के लिए काम करने में बिताया है,"
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,''मैं शुरू से ही उनसे (नीतीश कुमार) प्रभावित रहा हूं जिस तरह से पुलिस को सहयोग करने का काम, अपराधिक और असामाजिक तत्वों के प्रति पूरी सख्ती बरतने का आदेश। किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई में किसी भी तरह का हस्तक्षेप उन्हें बरदाश्त नहीं था ये बात मुझे बहुत अच्छी लगी|
उन्होंने कहा,'आगे मेरे दल के नेताओं का जो आदेश होगा उसके हिसाब से मैं काम करूंगा। मैं दल का अनुशासित सिपाही हूं। चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना ये मेरा फैसला नहीं हो सकता