पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। सभी प्रमुख सियासी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। एनडीए और महागठबंधन के नेता लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं| केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को लोगों से यहाँ तक कह दिया है कि.. यदि आरजेडी को जितवाओगे तो कश्मीर के आतंकवादी बिहार में पनाह लेने आ जाऐंगे|
आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने रविवार को CM नीतीश पर हमला बोला है| उन्होंने कहा कि,थक गए हो चच्चा..! "सो" काहे नहीं जाते, जैसे बालिका गृह कांड के समय सोये थे..!!आरजेडी तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "थक गए हो चच्चा..! "सो" काहे नहीं जाते, जैसे बालिका गृह कांड के समय सोये थे..!!
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,सत्ता के लालच में नीतीश-भाजपा ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। CM की ग़लत नीतियों और निर्णयों की वजह से आज बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र बन चुका है। करोड़ों युवाओं का जीवन अंधकारमय है। इस महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दे पर मुख्यमंत्री कभी क्यों नहीं बोलते??
तेजस्वी यादव ने कहा,''आदरणीय नीतीश कुमार जी थक चुके है। येन केन प्रकारेण कुर्सी से चिपक कर उम्र बिताने के सिवाय उनके जीवन का अब कोई ध्येय नहीं है। उन्हें युवाओं, किसानों, मज़दूरों, छात्रों, महिलाओं और ग़रीबों की कोई चिंता नहीं है। वो कुर्सी को ही प्रथम और अंतिम सत्य मान चुके है।
तेजस्वी यादव ने कहा,''समान काम पर समान वेतन हक़ और समानता के अधिकार की बात है। ये इंसाफ़ की बात है। दो शिक्षक जब एक ही विद्यालय में पढ़ा रहें है तो उनका वेतनमान अलग-अलग क्यों? हमारी सरकार बनते ही नियोजित शिक्षकों की समान काम-समान वेतन की माँग को पूरा किया जाएगा।
बिहार विधान सभा चुनावों में महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र शनिवार को जारी कर दिया| पटना में महागठबंधन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिन्ह गोहिल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा,'आज नवरात्र के पावन अवसर पर महागठबंधन के साथियों ने “प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का ” 25 सूत्रीय साँझा कार्यक्रम बिहारवासियों के समक्ष रखा। नवरात्र के दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना के दिन हम विकसित और खुशहाल बिहार का संकल्प ले रहे है। उन्होंने कहा कि,'''इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियाँ,किसानों की कर्ज़ माफ़ी, किसान विरोधी कृषि बिल को अस्वीकार करना, शिक्षकों के लिए समान काम का समान वेतन,जीविका दीदियों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ नियमित वेतन और नौकरी,महँगी बिजली दर को कम करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे कुल 25 वादों को रखा है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है, ये चुनाव नए तेज़ बनाम फ़ेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है, ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है|
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''भारतीय जनता पार्टी तीन गठबंधनों में चुनाव लड़ रही है, एक गठबंधन है जेडीयू और बीजेपी का जो आपको नज़र आता है, एक गठबंधन है बीजेपी और एलजेपी का जो आप समझते हैं और एक गठबंधन है बीजेपी और ओवैसी साहब का। तीन ठगबंधन के साथ बीजेपी इस बिहार के चुनाव में उतरी है|सुरजेवाला ने कहा,''यदि हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते हैं, तो हम तीन विरोधी कृषि कानूनों को समाप्त करने के लिए पहले विधानसभा सत्र में एक विधेयक पारित करेंगे।
जाले से कांग्रेस उम्मीदवार के जिन्ना समर्थक होने के सवाल पर सुरजेवाला ने इसे गलत बताया।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अध्यक्ष थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि एएमयू, संसद और मुंबई उच्च न्यायालयय से जिन्ना की मूर्ति को हटाया जाए। इसपर प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जिन्ना की मजार पर मत्था टेके और हमसे सवाल पूछे जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने जाले से कांग्रेस द्वारा जिन्ना समर्थक उम्मीदवार को टिकट दिए जाने पर मचे बवाल को लेकर भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नफरत की फैक्ट्री में विवाद की तैयारी कर रही है। हमारे जाले उम्मीदवार ने जिन्ना की विचारधारा का कभी साथ नहीं दिया। जब वह एएमयू के छात्र थे, तो उन्होंने एएमयू, संसद और बॉम्बे उच्च न्यायालय से जिन्ना के चित्र हटाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया।'