मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bihar Budget 2021: उपमुख्यमंत्री ने पेश किया बजट, 'हर खेत तक सिंचाई का पानी स्कीम' का ऐलान, CM नीतीश बोले- यह बजट और गति देगा

पटना: बिहार में भाजपा और जदयू के गठबंधन की नीतीश सरकार ने बजट पेश कर दिया है| ये बजट करीब 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का है| उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्तमंत्री के नाते वर्तमान NDA सरकार क…

Bihar Budget 2021: उपमुख्यमंत्री ने पेश किया बजट, 'हर खेत तक सिंचाई का पानी स्कीम' का ऐलान, CM नीतीश बोले- यह बजट और गति देगा
Bihar Budget 2021: उपमुख्यमंत्री ने पेश किया बजट, 'हर खेत तक सिंचाई का पानी स्कीम' का ऐलान, CM नीतीश बोले- यह बजट और गति देगा | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में भाजपा और जदयू के गठबंधन की नीतीश सरकार ने बजट पेश कर दिया है| ये बजट करीब 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का है| उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्तमंत्री के नाते वर्तमान NDA सरकार का पहला बजट पेश किया| बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''यह बजट संतुलित है और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है। उसे यह बजट और गति देगा। 




CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''उपमुख्यमंत्री ने बजट पेश किया है। बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर और ज्यादा पैसा खर्च करने की बात कही गई है। बजट में हर क्षेत्र के बारे में ख्याल रखा है। कोरोना के कारण दुनिया की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है उसके बावजूद भी हम सभी कामों को आगे बढ़ाना चाहते हैं|




Bihar Budget 2021-22


● वर्ष 2021-22 कुल बजट व्यय का आकार 2,18,302.70 करोड़ रूपये है, जिसमें राज्य के विकास योजना मद में 1,00,518.86 करोड़ रूपये एवं स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 1,17,783.84 करोड़ रूपये है। 


प्रमुख प्रक्षेत्र में प्रस्तावित राशि निम्न प्रकार है :

● शिक्षा विभाग:- वर्ष 2021-22 में 38,035.93 करोड़ रू0 प्रस्तावित हैं जिसमें राजस्व मद में 36,971.29 करोड़ रूपये एवं पूंजीगत मद में 1,064.64 करोड़ रूपये प्रस्तावित है । वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में बजट में 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। 



● स्वास्थ्य विभाग:- वर्ष 2021-22 में 13,264.87 करोड़ रू0 प्रस्तावित हैं जिसमें राजस्व मद में 10,827.19 करोड़ रूपये तथा पूंजीगत मद में 2,437.68 करोड़ रूपये प्रस्तावित है । वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में बजट में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। 


●सड़क प्रक्षेत्र :- पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क प्रक्षेत्र में व्यय किए जाते हैं । इन विभागों में इस प्रक्षेत्र में वर्ष 2021-22 में 15,227.74 करोड़ रूपये का व्यय अनुमानित है जिसमें सड़कों के रख-रखाव एवं मरम्मत मद (OPRMC-Output And Performance Based Road Assets Maintenance Contract ) में 2,850.00 करोड़ रूपये अनुमानित है। 


वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में OPRMC मद में 93 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। वर्ष 2021-22 में कुल 7850 कि०मी० ग्रामीण पथों एवं 731 उच्चस्तरीय पूलों का निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य है जिसपर कुल 4,518 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है । वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 8,000 कि०मी० ग्रामीण पथों की मरम्मति/उन्नयन किये जाने का लक्ष्य है जिसपर कुल 2,000 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है।



●कल्याण प्रक्षेत्र:

 वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण एवं समाज कल्याण से संबंधित विभागों द्वारा 12,274.49 करोड़ रूपये व्यय किया जाना प्रस्तावित है । वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में कल्याण प्रक्षेत्र के बजट में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है ।



●उर्जा प्रक्षेत्र :- वर्ष 2021-22 में 8560.00 करोड़ रू0 प्रस्तावित हैं जिसमें राजस्व मद में 7047.00 करोड़ रूपये
एवं पूंजीगत मद में 1513.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित है । वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में ऊर्जा विभाग के बजट में 53 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। 



•सुशासन के अन्तर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना :- वित्तीय वर्ष 2021-22 में सात निश्चय-2 योजना के लिए 4,671 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है।  इसके अन्तर्गत महत्वपूर्ण स्कीमों में प्रावधानित राशि निम्नलिखित है|



● उच्चत्तर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन स्कीम हेतु 600 करोड़ रूपये ।

● हर खेत तक सिंचाई का पानी स्कीम हेतु 550 करोड़ रूपये ।। 

● युवा शक्ति-बिहार की प्रगति अन्तर्गत विभिन्न स्कीम हेतु 550 करोड़ रूपये । 

●पशु एवं मत्स्य संसाधनों का विकास स्कीम हेतु 500 करोड़ रूपये । 

●उद्यमिता विकास के स्कीम हेतु 400 करोड़ रूपये ।
● सभी गाँवों में सोलर स्ट्रीट लाईट स्कीम हेतु 150 करोड़ रूपये ।


उपरोक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त सात निश्चय-1 योजना के विभिन्न स्कीमों के रख-रखाव एवं अनुरक्षण मद में तथा जल-जीवन-हरियाली मिशन स्कीम हेतु राशि का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2021-22 में किया गया है ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।