मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जैसे-जैसे चुनाव आएगा सत्ता में बैठे लोग भी बड़ी संख्या में सपा में हों जायेगे शामिल: प्रयागराज में बोले अखिलेश

प्रयागराज: प्रयागराज में सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''दूसरी पार्टी के लोग आज समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव आएगा आप देखेंगे जो सत्ता में 324 स…

जैसे-जैसे चुनाव आएगा सत्ता में बैठे लोग भी बड़ी संख्या में सपा में हों जायेगे शामिल: प्रयागराज में बोले अखिलेश
जैसे-जैसे चुनाव आएगा सत्ता में बैठे लोग भी बड़ी संख्या में सपा में हों जायेगे शामिल: प्रयागराज में बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  प्रयागराज में सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने कहा कि,''दूसरी पार्टी के लोग आज समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव आएगा आप देखेंगे जो सत्ता में 324 सीटों के साथ बैठे हैं उनके लोग भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री राम पूजन पटेल के निधन पर उनके घर प्रयागराज के तेलियरगंज जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया।



 यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रयागराज के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे रामपूजन पटेल का पूरा जीवन सादगी और ईमानदारी का रहा। आज सुबह प्रयागराज में उनका निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। 




अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा,''पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी श्री राम पूजन पटेल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को  इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज के दौरे पर थे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। गगनभेदी नारों से सड़क के दोनों तरफ उपस्थित जनसमुदाय ने अपने नेता का जगह-जगह अभिनंदन किया।



 कठुआ गौसपुर, झलवा, ट्रिपल आईटी तिराहा पर ज्वांटी यादव ने स्वागत किया। पीपलगांव का चौराहा पर यथांश केसरवानी ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। रास्ते में एक छोटा बच्चा फूलमाला लिये खड़ा था जो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पास नहीं पहुंच पा रहा था। उस पर नज़र पड़ते ही अखिलेश यादव ने गाड़ी रोककर उसको आशीर्वाद दिया। लूकरगंज फ्लाईओवर के पास काशान सिद्दीकी, रूपनाथ यादव एडवोकेट एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने साइकिल उठाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया।



हाईकोर्ट चौराहे पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव एडवोकेट, राजेश शर्मा, नितिन पार्षद सहित अनेक अधिवक्ताओं ने श्री अखिलेश यादव का उत्साह से अभिनंदन किया। फ्लाईओवर के बाद शिव यादव, मकसूद अहमद ने अखिलेश यादव की फोटो के साथ स्वागत किया। इसी क्रम में चैफटका एकलव्य चैराहा पर अभिषेक यादव, नेहा यादव, शैफ फरीदी ने फूलमाला से स्वागत किया।रास्ते में विभिन्न स्थलों पर जनसमूह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रतीकचिह्न देकर प्रयागराज आगमन पर आभार प्रकट किया।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरोजिनी नायडू मार्ग स्थित पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के आवास पर विशिष्टजनों से मुलाकात कर उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर यादव ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिये बूथस्तर पर मजबूती का निर्देश दिया। वहां उपस्थित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सर्वश्री इन्द्रजीत सरोज, इफ्तिखार हुसैन, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायिका विजमा यादव एवं पूजा पाल, निधि यादव, संदीप पटेल, अनिल यादव, अब्दुल सलमान, महावीर यादव, संदीप यादव उपस्थित थे।



यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम पूजन पटेल के निधन उपरांत तेलियरगंज स्थित उनके घर जाकर पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद के आवास पर सर्वश्री पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल, विजय प्रताप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके उपरांत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष सुश्री रिचा सिंह के गोविन्दपुर स्थित घर जाकर उनके माता जी की निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा से उनके स्टेनली रोड स्थित आवास पर जाकर मिले। सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने विभिन्न धरना प्रदर्शनों में जेल गये पार्टी नेताओं से मुलाकात किया जिनमें संदीप यादव, मुशीर अहमद, अखिलेश गुप्ता गुड्डा, जय शंकर रावत, शिवा केसरवानी शामिल थे।



 बमरौली एयरपोर्ट पर वापसी के समय हाजी परवेज टंकी, रवीन्द्र यादव, मनोज पाण्डेय, डाॅ0 पीयूष दीक्षित, हर्षित पाण्डेय, सहित अन्य लोगों ने बुके देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को इलाहाबाद आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। अखिलेश यादव प्रयागराज में दिनभर रहे। वह जहां-जहां गए वहां-वहां जनता सड़कों पर उनका अभिवादन करती रही। प्रयागराज अखिलेश जी को देखने के लिए उत्साहित दिखा। 2022 की आशा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का वायदा भी था।  








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।