मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चिराग पासवान का ऐलान, सरकार बनते ही नीतीश के सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की होगी जाँच, सभी दोषीयों को भेजा जाएगा जेल

नई दिल्ली: बिहार विधान सभा चुनावों में जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान हमलावर बने हुए हैं| उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही नीतीश कुमार सरका…

चिराग पासवान का ऐलान, सरकार बनते ही नीतीश के सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की होगी जाँच, सभी दोषीयों को भेजा जाएगा जेल
चिराग पासवान का ऐलान, सरकार बनते ही नीतीश के सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की होगी जाँच, सभी दोषीयों को भेजा जाएगा जेल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार विधान सभा चुनावों में जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान हमलावर बने हुए हैं| उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही नीतीश कुमार सरकार के सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जाँच होगी और सभी दोषीयों को जेल भेजा जाएगा|




चिराग पासवान ने अपने एक ट्वीट में लिखा,''अगली सरकार बनते ही सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कर सभी दोषीयों को जेल भेजा जाएगा व लम्बित राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य पुरे हों सके।




मालूम हो कि,''बिहार विधान सभा चुनावों में एलजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी| चिराग पासवान ने कहा हैं कि,'' बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में नहीं लड़ेगी। लेकिन पार्टी,''चुनाव परिणामों के उपरांत लोक जनशक्ति पार्टी के तमाम जीते हुए विधायक प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास मार्ग के साथ रहकर भाजपा-लोजपा सरकार बनाएंगे|



इससे साफ है कि लोजपा चुनाव में जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी। पर पार्टी लगातार यह दोहरा रही है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा। लोजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ने की बात आरंभ से ही करती रही है। 




 लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के लोगों को एक खुला पत्र लिखा था। पत्र में किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने का दावा किया गया था| चिराग पासवान ने कहा था,'बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है करोड़ों बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है।  जे॰डी॰यू॰ के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।