मुंगेर की घटना पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- जनरल डायर की भूमिका में हैं मुख्यमंत्री
पटना: बिहार के मुंगेर में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और एक शख्स की मौत पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''CM जनरल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
मुंगेर की घटना पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- जनरल डायर की भूमिका में हैं मुख्यमंत्री | फ़ोटो: TVL News
पटना: बिहार के मुंगेर में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और एक शख्स की मौत पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''CM जनरल डायर की भूमिका में आ गए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए|
चिराग पासवान ने कहा कि,''मुंगेर में जिस तरह की शर्मनाक घटना घटी इसकी ज़िम्मेदारी किसकी है? CM के एक बहुत ही करीबी नेता की सुपुत्री वहां की स्थानीय SP हैं, तो क्या CM के संरक्षण पर माता के श्रद्धालुओं पर लाठी चलाई गई? CM जनरल डायर की भूमिका में आ गए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए|
पासवान ने कहा कि,'मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है।स्थानीय एसपी को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़आईआर दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी।मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।