मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना की चपेट में आए, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी है कोविड पॉजिटिव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| सीएम ऑफिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी| सीएम ऑफिस ने बताया है क…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना की चपेट में आए, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी है कोविड पॉजिटिव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना की चपेट में आए, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी है कोविड पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| सीएम ऑफिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी| सीएम ऑफिस ने बताया है कि चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन कर लिया है|



सीएम ऑफिस ने बताया कि,'' माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।



https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-five-ministers-including-both-deputy-cms-renu-devi-and-tarkishore-prasad-tested-positive-for-covid



बता दें कि 05 जनवरी, 2022 को बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 5 जनवरी ही दोनों डिप्टी सीएम के अलावा, 3 मंत्रियों सुनील कुमार, विजय चौधरी और अशोक चौधरी को भी कोविड हुआ था| कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच 5 जनवरी को सचिवालय के मंत्रिमंडल सभागार में कैबिनेट की बैठक से पहले दोनों डिप्टी CM समेत पांच मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 



बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी  ने बुधवार को ट्वीट में कहा था, "सर्दी बुखार के प्रारंभिक लक्षणों के बाद परीक्षण कराने पर मेरा रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आया है। विगत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आये सभी लोग अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन के साथ मास्क का प्रयोग और टीकाकरण जरूर करायें।



डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा था, "मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है| फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूं| कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें| आप सब भी अपना ध्यान रखें|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।