मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Bihar Elections 2020: महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, सभी सरकारी बहाली आवेदन फॉर्म निःशुल्क. मनरेगा में 200 दिन काम का वादा

पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र शनिवार को जारी कर दिया| पटना में महागठबंधन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राज…

Bihar Elections 2020: महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, सभी सरकारी बहाली आवेदन फॉर्म निःशुल्क. मनरेगा में 200 दिन काम का वादा
Bihar Elections 2020: महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, सभी सरकारी बहाली आवेदन फॉर्म निःशुल्क. मनरेगा में 200 दिन काम का वादा | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में  महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र शनिवार को जारी कर दिया| पटना में महागठबंधन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिन्ह गोहिल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है, ये चुनाव नए तेज़ बनाम फ़ेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है, ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है|




रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''भारतीय जनता पार्टी तीन गठबंधनों में चुनाव लड़ रही है, एक गठबंधन है जेडीयू और बीजेपी का जो आपको नज़र आता है, एक गठबंधन है बीजेपी और एलजेपी का जो आप समझते हैं और एक गठबंधन है बीजेपी और ओवैसी साहब का। तीन ठगबंधन के साथ बीजेपी इस बिहार के चुनाव में उतरी है|



सुरजेवाला ने कहा,''यदि हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते हैं, तो हम तीन विरोधी कृषि कानूनों को समाप्त करने के लिए पहले विधानसभा सत्र में एक विधेयक पारित करेंगे।




जाले से कांग्रेस उम्मीदवार के जिन्ना समर्थक होने के सवाल पर सुरजेवाला ने इसे गलत बताया।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अध्यक्ष थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि एएमयू, संसद और मुंबई उच्च न्यायालयय से जिन्ना की मूर्ति को हटाया जाए। इसपर प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जिन्ना की मजार पर मत्था टेके और हमसे सवाल पूछे जा रहे हैं।



राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,''अब तक केंद्र की टीम ने आकर नहीं देखा कि बाढ़ से कितने लोग प्रभावित हुए, ऐसा लग रहा है कि बस कुर्सी पाने की होड़ में सब लोग लगे हुए हैं। लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि मेरा काम सेवा का है, मेवा का नहीं है लेकिन मेवा के लिए बिहार में 60 घोटाले हुए हैं|




कांग्रेस प्रवक्ता ने जाले से कांग्रेस द्वारा जिन्ना समर्थक उम्मीदवार को टिकट दिए जाने पर मचे बवाल को लेकर भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नफरत की फैक्ट्री में विवाद की तैयारी कर रही है। हमारे जाले उम्मीदवार ने जिन्ना की विचारधारा का कभी साथ नहीं दिया। जब वह एएमयू के छात्र थे, तो उन्होंने एएमयू, संसद और बॉम्बे उच्च न्यायालय से जिन्ना के चित्र हटाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया।'





बिहार में गठबंधन ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया

महागठबंधन का साझा 25 सूत्रीय कार्यक्रम “संकल्प बदलाव का

पहले कैबिनेट फैसले में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा

पहले विधानसभा सत्र में नया किसान बिल भी वापस लेने का वादा

सभी सरकारी बहाली आवेदन फॉर्म को निःशुल्क करना

मनरेगा कार्य दिवस को 100 से 200 दिन करना

किसानों के लिए कर्ज़ माफ़ी






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।