पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर सरकार बनी तो मेगा ड्राइव चलाकर सभी बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने बेरोजगारों के पंजीयन के लिए 'बेरोजगारी हटाओ' नाम से एक वेबपोर्टल और एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया।तेजस्वी यादव ने कहा, "आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी जो की 46़6 प्रतिशत है वो बिहार में है। सबसे ज्यादा रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन बिहार में है, सबसे अधिक गरीबी बिहार में है, यहां आधे से अधिक 52 फीसदी लोग गरीबी मे जी रहे हैं।"
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा,बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी का है लेकिन बिहार की सरकार ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। सबसे ज्यादा बेरोज़गारी बिहार में है, बिहार बेरोज़गारी का केंद्र बन चुका है। बिहार की बेरोज़गारी दर लगभग 46% है। लॉकडाउन के बाद ये स्थिति और भयावक हो गई है|
तेजस्वी यादव ने कहा,'आज हम लोग बेरोजगारी हटाने के लिए एक आंदोलन शुरू कर रहे हैं। हम लोग एक वेबपोर्टल http://berojgarihatao.co.in शुरू कर रहे और एक टोल फ्री नं. 9334302020 भी है। इस पर सभी नौजवान पंजीकरण कर सकते हैं और जब हमारी सरकार आएगी तो इस डेटा बेस को मेगा ड्राइव पर चालू करेंगे
इससे पहले, शुक्रवार को तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बिहार सीएम नीतीश कुमार जी से आप उनके कर कमलों द्वारा बिहार को सौंपी गयी रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी और पलायन पर सवाल करेंगे तो वो ग़ुस्से से लाल हो जायेंगे क्योंकि युवाओं की दो पीढ़ियाँ बर्बाद करने के बाद जवाब देने के लिए कुछ है ही नहीं। बेरोज़गारी के ज़िम्मेवार बीजेपी और नीतीश कुमार