मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंगेर हिंसा को लेकर CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

पटना:बिहार के मुंगेर में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और हिंसक झड़प पर मचे बवाल को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है|मुंगेर में…

मुंगेर हिंसा को लेकर CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?
मुंगेर हिंसा को लेकर CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? | फ़ोटो: TVL News

पटना:बिहार के मुंगेर में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और हिंसक झड़प पर मचे बवाल को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है|मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिसिया बर्बरता पर से तेजस्वी ने कहा कि,''हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में पता लगाया जाए कि पुलिस को जनरल डायर बनने की इजाज़त किसके आदेश पर दी गयी... ?




तेजस्वी यादव ने कहा कि,'मुंगेर में हुई घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं,घटना में 1 की मौत और कई लोग घायल हुए। लोगों को समझ नहीं आया कि पुलिस लोगों को अचानक क्यों पीटने लगी, इस घटना में डबल इंजन सरकार की भूमिका है। हम उपमुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? :तेजस्वी यादव, RJD



तेजस्वी यादव ने कहा कि,पुलिस का रवैया बहुत ही बर्बर था जिन लोगों ने अपना चिराग खोया उनके साथ हमारी संवेदना है| सवाल है कि बिहार के मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी है वो कहां है...? डबल इंजन की सरकार की भूमिका रही है जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? HC की निगरानी में जांच हो|




तेजस्वी यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा है,''महागठबंधन के साथियों संग आज तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम बताए पुलिस को जनरल डायर बन निर्दोषों पर क्रूरतापूर्वक गोली चलाने की अनुमति किसने दी? 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।