मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीलीभीत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: फांसी के फंदे पर लटका मिला पिता, चारपाई पर पड़ी थी बेटा-बेटी की लाश; भूत-प्रेत की कहानी से हैरान पुलिस

पीलीभीत: पीलीभीत के थाना दियोरिया कलां क्षेत्रान्तर्गत रमबोझा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बच्चे शामिल है। बुधवार सुबह रमबोझा…

पीलीभीत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: फांसी के फंदे पर लटका मिला पिता, चारपाई पर पड़ी थी बेटा-बेटी की लाश; भूत-प्रेत की कहानी से हैरान पुलिस
पीलीभीत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: फांसी के फंदे पर लटका मिला पिता, चारपाई पर पड़ी थी बेटा-बेटी की लाश; भूत-प्रेत की कहानी से हैरान पुलिस | फ़ोटो: TVL News

पीलीभीत: पीलीभीत के थाना दियोरिया कलां क्षेत्रान्तर्गत रमबोझा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बच्चे शामिल है। बुधवार सुबह रमबोझा गांव निवासी बालकराम (उम्र 45 वर्ष) पुत्र पुत्तूलाल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला| जबकि बालकराम मृतक के 11 वर्षीय बेटे निहाल और 15 वर्षीय बेटी शालिनी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ लटका। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया| हालांकि, ग्रामीणों के मुताबिक मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा हुआ है।


30 नवंबर, 2022 को थाना दियोरिया कलां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रमबोझा निवासी बालकराम,  निहाल और शालिनी के शव उनके घर से बरामद होने की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सहित अन्य उच्चाधिकारीगणों, स्थानीय पुलिस टीम एवं फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया।


जानकारी से ज्ञात हुआ कि मृतक बालकराम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला एवं उनके पुत्र निहाल व पुत्री शालिनी का शव चारपाई पर मृत अवस्था में मिला है। परिवारीजनों से वार्ता करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक बालकराम व उनकी पुत्री शालिनी किसी आश्रम में जाते थे एवं इनके ऊपर भूत-प्रेत आने की बात बताई गई है जिसके सम्बन्ध में भी जांच की जा रही है। 



फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया गया है। पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जायेगा । सम्पूर्ण घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने बताया कि,''दियोरिया के एक गांव में बालक राम के व्यक्ति, उनके एक बेटे और बेटी का शव उनके घर पर मिला है। उनके कुल 4 बच्चे हैं। पिता फांसी पर लटका मिला है। परिवार वालों का कहना है कि इनके ऊपर भूत आते थे। इसकी जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।