मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी विधायक नितेश राणे को झटका, हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार

मुंबई: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में महाराष्…

बीजेपी विधायक नितेश राणे को झटका, हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार
बीजेपी विधायक नितेश राणे को झटका, हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे को आज बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।



 हाई कोर्ट ने एक अन्य सह-आरोपी मनीष दलवी की अग्रिम जमानत को अनुमति दी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह फैसला भाजपा विधायक नितेश राणे की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाया है। नितेश राणे पर संतोष परब (44) नामक एक व्यक्ति पर कथित तौर पर जानलेवा हमले का आरोप है।



इससे पहले नितेश राणे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सिंधुदुर्ग ज़िला सत्र न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी। लेकिन अदालत ने नितेश राणे की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। इसके बाद अब नितेश राणे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।



दरअसल, यह पूरा मामला शिवसेना के एक कार्यकर्ता संतोष परब पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि संतोष परब पर नितेश राणे ने जानलेवा हमला किया था। 



सत्र न्यायालय के सामने सरकारी पक्ष की तरफ से दलील पेश करते हुए वकील प्रदीप घरत ने कहा था कि आरोपी रसूख परिवार से ताल्लुक रखता है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है ऐसे में उससे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहिए। सरकारी वकील ने नितेश राणे का मोबाइल जब्त करने की भी मांग उठाई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।