मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली AIIIMS न्यूज़ : इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया एम्स के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप,

रविवार को एम्स मे संचालित कार्डियो विभाग के चिकित्सक की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार…

रायबरेली AIIIMS न्यूज़ : इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया एम्स के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप,
रायबरेली AIIIMS न्यूज़ : इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया एम्स के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, | फ़ोटो: TVL News


रविवार को एम्स मे संचालित कार्डियो विभाग के चिकित्सक की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि मां श्यामा देवी को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद एम्स लाया गया, जहां पर तैनात चिकित्सक ने करीब दो सप्ताह 90 प्रतिशत ब्लाकेज बताते हुए मां को आईसीयू मे भर्ती रखा। बात करने पर टाल मटोल करते रहे। उसके बाद केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया।


केजीएमयू में एडमिशन न मिलने पर पीड़ित भटकते हुए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मां को भर्ती कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि वहां पर मौजूद डाक्टर ने कहा कि समय पर आपरेशन हो जाता तो शायद जान बच जाती।


जिससे आहत पीड़त ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया


कि सुरेश कुमार पुत्र सूर्य नारायण निवासी बस्तेपुर ने डॉ. अंकित गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।