रायबरेली: कुछ महीने पहले एक परिवार को धर्मांतरण करना अब पड़ रहा महंगा, घर का दरवाजा बंद कर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कुछ माह पूर्व एक परिवार को धर्मांतरण करना अब महंगा पड़ रहा है। इलाके के कुछ अराजकतत्वों को ये बात रास नहीं आ रही है कि परिवार मुस्लिम से हिंदू कैसे हो गया? इसी क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: कुछ महीने पहले एक परिवार को धर्मांतरण करना अब पड़ रहा महंगा, घर का दरवाजा बंद कर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कुछ माह पूर्व एक परिवार को धर्मांतरण करना अब महंगा पड़ रहा है। इलाके के कुछ अराजकतत्वों को ये बात रास नहीं आ रही है कि परिवार मुस्लिम से हिंदू कैसे हो गया? इसी को लेकर बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने धर्मांतरण करने वाले परिवार को घर में बंदकर जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। पीड़ित ने दो नामजद समेत पांच अराजकतत्वों के विरूद्ध तहरीर दी है।
मामला रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के रतासों गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवप्रकश पटेल पुत्र मोहम्मद हसन ने करीब ढ़ाई-तीन माह पूर्व परिवार समेत मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। देव प्रकाश के तीन बेटे हैं, उनका नामकरण करते हुए उन्होंने एक का देवी दयाल दूसरे का नाम देव नाथ और तीसरे का नाम दुर्गा रखा था। बता दें कि देव प्रकाश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।
देव प्रकाश ने बताया कि वो अपने घर के बगल में अपनी जमीन पर मंदिर का निर्माण कराने जा रहा था। इस बात से अली अहमद, इम्तियाज आदि नाराज थे। इसी को लेकर बीती रात जब हम लोग घर में आराम कर रहे थे तो इन अराजकतत्वों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर घर को आग के हवाले करके पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश किया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हम सबको बचा लिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पीड़ित देव प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जा रहा है।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।