मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली: रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस क…

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्या- आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। 



घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतर गांव की है। एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की हत्या कर यहां शव पेड़ से लटका दिया गया है।



 पुलिस ने बताया कि,' प्रभारी निरीक्षक गुरबक्शगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर फौती सूचना दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।