मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नदियों के जल स्तर पर निगरानी व बाढ चैकियों को पूरी तरह से रखे सक्रिय- जिलाधिकारी

●शनिवार व रविवार को स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण व जागरूकता पर दे विशेष ध्यान: डीएम●नदियों जल स्तर पर निगरानी व बाढ चैकियों को पूरी तरह से रखे सक्रिय: DM● नदियों, जल भराव पानी, तालाब आदि के पास शेष…

नदियों के जल स्तर पर निगरानी व बाढ चैकियों को पूरी तरह से रखे सक्रिय- जिलाधिकारी
नदियों के जल स्तर पर निगरानी व बाढ चैकियों को पूरी तरह से रखे सक्रिय- जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News

शनिवार व रविवार को स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण व जागरूकता पर दे विशेष ध्यान: डीएम

नदियों जल स्तर पर निगरानी व बाढ चैकियों को पूरी तरह से रखे सक्रिय: DM

● नदियों, जल भराव पानी, तालाब आदि के पास शेष दूर रहे: डीएम






रायबरेली:  जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक शनिवार व रविवार को स्वच्छता, संचारी रोग नियंत्रण आदि कार्य को युद्ध मनाया जाये अपने घरों के आस-पास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। नगर पालिका व नगर पंचायत तथा डीपीआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई कराते हुए फागिंग भी कराये। स्वच्छता व सफाई के कार्यो में सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग आवश्यक है। 




बरसात को देखते हुए जलभराव, जल जमाव आदि के प्रति सर्तक व संवेदनशील रहकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आमजन को राहत दे। मौसम विभाग द्वारा दी जा रही जानकारियों को संज्ञान में लेकर सर्तक व सचेत रहे अपने-अपने क्षेत्रों के जलभराव पर नजर रखे इसके अलावा बाढ चैकियों को पूरी तरह से सक्रिय रखें साथ ही क्षेत्र वासियों से कहें कि अनावश्यक रूप से जल भराव पानी, तालाब आदि के पास शेष दूर रहे। 




सईनदी के किनारे अन्य नदी के पानी के बहाव को भी निरन्तर नजर रखने के साथ ही बाढ चैकिया भी एलर्ट रहे कितनी नाव है इसकी भी पूरी सूची रहे। पीने के पानी की व्यवस्था भी दुरूस्त रहे। आपदा प्रबन्धन पूरी तरह से सक्रिय रहने के साथ ही असामजिक तत्वों अफवाह फैलाने वालो पर भी कड़ी नजर रखी जाये। जलभराव की स्थिति को देखते हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाये। पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका जहां-जहां गढ्ढे है उनमें कही पानी भरा हो तो उन गढ्ढों को भरवा दें तथा जल भराव कि समस्या से लोगों को निजात दिलायें।यह निर्देश जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने अपर जिलाधिकारी सहित सभी एसडीएम को  दिये है।




उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, सीओ नियमित रूप से सहयोग भ्रमण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ ही जनपद में अनावश्यक आवागमन पर अंकुश लगाये तथा आमजनमानस को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व बचाव हेतु मास्क को अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए के लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाये। 




कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ऐसा जरूरी है आमजन को यह भी अवगत कराया जाये कि घर से तभी निकले जब कोई अति आवश्यक कार्य हो जनता को दो गज दूरी मास्क है जरूरी को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करें। समस्त सरकारी व प्राईवेट कार्यालयों से सहित पब्लिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क को सूचारू रूप से संचालित किया जाये। नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर संक्रमण की जानकारी रखे तथा नियमित कार्यवाही करें तथा संक्रमित व्यक्ति मिलने पर मानवीय संवेदनाओं व सुरक्षा के साथ उसके तत्काल समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।





जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को स्थगित रखा गया है। अतः किसी भी प्रकार की कांवड़ यात्रा कही न निकलने दी जाये। इस वर्ष सरकार द्वारा श्रावण मास एवं कांवड यात्रा तथा अन्य पर्वो को स्थगित किया गया है अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम व मास्क लगाकर पर्वो को मनाये। किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ उत्पन्न न हो। जनपद में कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये। साफ-सुथरा रखने के साथ ही सुरक्षा के पुखता इंतेजाम रहें। इसके अलावा आपदा प्रबन्धन की दृष्टि से सक्रिय रखा जाये। पशु चिकित्साधिकारी गौ-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए गौवंश के चारे की व्यवस्था को दुरूस्त रखे करें। सड़कों पर आवारा गौवंश पशु न घुमते मिले उनको निकट के गौसंरक्षण केन्द्रों में रखा जाये।







रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।