मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के साथ मनाएं स्वतन्त्रता दिवस: जिलाधिकारी

● प्रातः 9 बजे सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर किया जायेगा ध्वजारोहण: DM शुभ्रा सक्सेना● सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाईजर के साथ मनाया जायेगा स्वतन्त्रता दिवस: डीएम● कोरोना से बचना है आसान, बातो का र…

सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के साथ मनाएं स्वतन्त्रता दिवस: जिलाधिकारी
सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के साथ मनाएं स्वतन्त्रता दिवस: जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News

● प्रातः 9 बजे सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर किया जायेगा ध्वजारोहण: DM शुभ्रा सक्सेना

● सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाईजर के साथ मनाया जायेगा स्वतन्त्रता दिवस: डीएम

● कोरोना से बचना है आसान, बातो का रखे ध्यान लगाये कार्यालयों में पोस्टर: एडीएम



रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने 74वाँ स्वतन्त्रता दिवस समारोह 15 अगस्त-2020 को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग, मास्क का प्रयोग व सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए स्वतंत्रता दिवस को परम्परागत ढंग से मनाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि स्व.तंत्रता दिवस कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़-भाड़ न की जाये। 15 अगस्त को प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, गैर सरकार इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। 




जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग, मास्क का प्रयोग व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाये। स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त को परम्परागत ढंग से सादगी के साथ मनाया जाये तथा निर्धारित समय के अनुसार झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज में गुलाब की पंखुड़ियाँ बाँधकर फहराया जा सकता है। उन्होने विद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में भी सोशल डिस्टेसिंग, मास्क सेनेटाइजर व प्रोटोकाल के अनुरूप ध्वजारोहण हेतु नियत समय पर ध्वजारोहण करने का निर्देश दिये हैं। 15 अगस्त को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाए जाने की संबंधित अधिकारी पूरी तरह से तैयारियां दुरूस्त रहें।




बचत भवन के सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने बैठक करते हुए निर्देश कि सरकारी भवनों व स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक भवनों एवं मूर्तियों को प्रकाश मान 15 की रात्रि तक किया जाना है। स्वतंत्रता दिवस को कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत रखते हुए हेल्पडेस को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये। हेल्पडेस्क के इर्द-गिर्द सूचना विभाग से प्राप्त पोस्टर कोरोना से बचाना है आसान बातो का रखे ध्यान दो गज की दूरी मास्क है जरूरी पोस्टर प्राप्त कर अपने कार्यालयों के समक्ष चस्पा करें। 



इसके अलावा सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तक प्राप्त कर आमजनमानस में वितरित करें। कलेक्टेªट परिसर/विकास भवन एवं जनपद के सभी समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो में देश भक्ति गीतो की रिकार्डिग 9ः00 बजे कलेक्टेªट परिसर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को माल्यार्पण तथा सम्मान भी किया जायेगा। इसके अलावा वृक्षारोपण भी किया जायेगा। सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल में असहाय, गरीब, निर्बल व कुष्ठ रोगियो को फलो का वितरण, डीएफओ द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। 




उन्होने स्वतत्रता दिवस को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियो को चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिये है। उन्होने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थ्य प्रोटोकाल व सोशल डिस्टेसिंग मास्क का प्रयोग करते हुए वृक्षारोपण करें तथा साथ ही स्वतन्त्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर एकता, आपसी भाईचारे, आपसी सद्भाव पर बल दें। डीआईओएस व बीएसए स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञानवधक प्रतियोगिताए आॅनलाइन कराई जाये। ईओ नगर पालिका साफ-सफाई के साथ ही पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 



14 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद संध्या, सभी सरकारी भवनों एवं महापुरूषों की मूर्तियों पर प्रकाश मान तथा भारत माता के मन्दिर व सई नदी में दीपों का दीपदान भी सोशल डिस्टेसिंग, मास्क सेनेटाईजेशन आदि कार्यक्रम किया जायेगा।इस मौके पर एएसपी नित्यानन्द राय, समस्त एसडीएम, बीएसए, नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार, डाक अधीक्षक श्रवण कुमार, अतिरिक्त मजिस्टेªट अंशिका दीक्षित, कार्यालय सहायक मंजू दीक्षित, खादी इकाई सेगर आदि अधिकारी उपस्थित थे।








रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।