मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जनमानस आवश्यकता पड़ने पर ही निकले घर से बाहर, अफवाहों से रहे दूर : जिलाधिकारी

● जनमानस आवश्यकता पड़ने पर ही निकले घर से बाहर, अफवाहों से रहे दूर : DM शुभ्रा सक्सेना● चिकित्सा विभाग पूरी तरह से रहे सक्रिय, एम्बुलेंसों को रखे दुरूस्त● साफ-सफाई सेनेटाइजेशन व फॉगिंग पर अधिक दे जोर…

जनमानस आवश्यकता पड़ने पर ही निकले घर से बाहर, अफवाहों से रहे दूर : जिलाधिकारी
जनमानस आवश्यकता पड़ने पर ही निकले घर से बाहर, अफवाहों से रहे दूर : जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News

● जनमानस आवश्यकता पड़ने पर ही निकले घर से बाहर, अफवाहों से रहे दूर : DM शुभ्रा सक्सेना

● चिकित्सा विभाग पूरी तरह से रहे सक्रिय, एम्बुलेंसों को रखे दुरूस्त

● साफ-सफाई सेनेटाइजेशन व फॉगिंग पर अधिक दे जोर : डीएम





रायबरेली: भारत सरकार व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 से बचाव हेतु दिये गये निर्देशानुसार जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने एनआईसी में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये है कि लोगों को जागरूकता किया जाये तथा बताया जाये कि घर से बाहर न निकले बाहर निकले पर मास्क का प्रयोग अवश्य करे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। भीड़-भाड़ से बचे न ही भीड़ इक्ठ्ठा न हो इस नियम का निरन्तर स्वयं ही करना होगा,'इससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी मद्द मिलेगी।




समय-समय पर साबून व सेनेटाइजेशन के प्रयोग का पालन कराने कोरोना के खिलाफ जंग में सभी को एकजुटता व तत्परता दिखानी होगी। 

जिन व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नही है यदि उनके राशन कार्ड नही बने है उनके राशन कार्ड बनवाकर राशन भी उपलब्ध करवाया जाये। गौ-आश्रय संस्थनों में रखे गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराया जाये साथ ही उनके हरे चारे की व्यवस्था भी रहे। मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिलाये जाये इसके लिए गांव में मुनादी करवाई जाये। अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए कृषि, उद्यान, एनएचआई, सिचाई, मनरेगा आदि विभाग अपने यहां विशेष ध्यान दें।




जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य से सहयोगार्थ एवं आवश्यक सूचना के लिए कोरोना समन्वयक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित है जिसका नम्बर 0535-2203214, 2203320, मो0नं0 9532748340, 9532511074, 9532856705, 9532647079 है। नियंत्रण कक्ष पर 24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। नियत्रंण कक्ष पर सैनेटाइजर, हाथ धोने हेतु साबुन व पानी आदि की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के साथ पूरी तरह से सक्रिय रहे। 




कार्यालय के कर्मचारी बार-बार साबुन व सेनेटाइजर से भली-भांति अपनें हाथों को साफ रखे तथा एक दूसरे से सोशल डिस्टेसिंग बनाकर शासकीय कार्य करें। कोरोना से किसी को भयभीत नही होने की जरूरत है प्रत्येक दशा में धैर्य व शान्ति व्यवस्था बनाये रखे अफवाहो से दूर रहें। आमजन प्रशासन का साथ दे जारूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें किसी भी तरह से भीड़-भाड़ से बचें। उन्होंने चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सा स्टाफ व एम्बुलेंस को दुरूस्त रखकर सूचना मिलने पर तत्काल पहुचें। उन्होंने निर्देश दिये है कि साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए।




जिलाधिकारी शुभ्रा सेक्सेना ने कहा कि उन्होंने आमजन से अपील की है कि धार्मिक कार्यो के लिए किसी मंदिर व मस्जिदों में अनावश्यक की भीड़ न करें और साफ-सफाई की व्यवस्था थोड़ी-थोड़ी देर में करते रहें। सभी धार्मिक कार्य अपने-अपने घरों पर ही रह करें ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि स्थापित कोरोना हेल्प डेस्क पूरी तरह से सक्रिय रहे। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को भी जागरूक करें।







रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।