मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अक्टूबर 2026

डीएम की मार्मिक अपील-कोरोना संक्रमण से डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से करे पालन

● डीएम की मार्मिक अपील कोरोना संक्रमण से डरे नहीं, संयम रखें,उचित सावधानियों का कठोर रूप से करे पालन● कोविड-19 से बचने का 'दो गज की दूरी' मास्क' जरूरी, क्वाॅरन्टाइन और आइसोलेशन ही है सबसे बेहतर तरीका…

डीएम की मार्मिक अपील-कोरोना संक्रमण से डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से करे पालन
डीएम की मार्मिक अपील-कोरोना संक्रमण से डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से करे पालन | फ़ोटो: TVL News

● डीएम की मार्मिक अपील कोरोना संक्रमण से डरे नहीं, संयम रखें,उचित सावधानियों का कठोर रूप से करे पालन

● कोविड-19 से बचने का 'दो गज की दूरी' मास्क' जरूरी, क्वाॅरन्टाइन और आइसोलेशन ही है सबसे बेहतर तरीका: DM




रायबरेली:   जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने आमजनमानस से मार्मिक अपील की है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के बढ़ते हुए संक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड-19 (कोरोना वायरस) की गम्भीरता को लेने व सर्तकता बरतने को कहा है कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जब तक कि घर से बाहर निकलना अनिवार्य न हो, न निकलें। 




घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाए व सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है, सभी से अपील है कि डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से पालन करें, इस बीमारी से बचने के लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, क्वाॅरन्टाइन और आइसोलेशन ही सबसे बेहतर तरीका है।




कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रकार के उपाय किये जा रहें है। इस समय प्रत्येक नागरिक एक सिपाही है, जिसे कोरोना वायरस की रोकथाम की जंग में अपनी सहभागिता प्रदान करना अति आवश्यक है। 




यदि आपको, आपके परिवारजनों या आपके आसपास के किसी भी व्यक्ति को खाॅंसी, बुखार, साॅंस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल जनपद में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेन्टर के दूरभाष नंबर 0535-2203214, 2203320, 9532748340, 9532511074, 9532647079, 0535-2208145, 2701703, 2203214, 2701702 पर अविलम्ब सूचना दें। 




साथ ही तत्काल नजदीकी चिकित्सालय यथा-जिला अस्पताल, सीएचसी में जाकर अपनी कोविड-19 (कोरोना वायरस) की निःशुल्क जांच करायें एवं ईलाज कराकर स्वयं व दूसरों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में आगे आयें तथा एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। आपका यह कदम कोरोना संक्रमण के फैलाव की कड़ी को तोड़ने के लिये अति आवश्यक है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।