मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली: लुटेरों के हौसले बुलंद, बेबस पुलिस, नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर हुए रफूचक्कर

रायबरेली: गुरुबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी लूट जैसी घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं और गुरुबक्श गंज पुलिस बेबस सी नजर आ रही है। लुटेरों व चोरों को गुरुबक्श गंज पुलिस का जरा सा भी खौफ नह…

रायबरेली: लुटेरों के हौसले बुलंद, बेबस पुलिस, नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर हुए रफूचक्कर
रायबरेली: लुटेरों के हौसले बुलंद, बेबस पुलिस, नगदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर हुए रफूचक्कर | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  गुरुबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी लूट जैसी घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं और गुरुबक्श गंज पुलिस बेबस सी नजर आ रही है। लुटेरों व चोरों को गुरुबक्श गंज पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रहा।वह बिना किसी भय के घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।




बीते कुछ दिनों से गुरुबक्श गंज थाना क्षेत्र में चोरी व लूट तथा मारपीट जैसी घटनाओं का ग्राफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। एक ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है जहां लुटेरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बीती रात थाना क्षेत्र के दो गांवों को निशाना बनाते हुए  लाखों की कीमत के जेवरात व नगदी उड़ा ले गये।





मामला थाना क्षेत्र के पूरे चंदी व सनिका माऊ का है जहां अज्ञात चोरों ने अम्रत लाल पुत्र दुर्गा प्रसाद व गीता पत्नी जयकरन के घर से दस हजार रूपए नगद व 40 लीटर पीपल मेट आयल तथा सोने का हार झुमका पायल और बच्चों के शार्टी फिकेट पार कर दिया|




वहीं सनिका माऊ निवासी गीता के घर से दो जोड़ी पायल झुमका सोने की अंगूठी दो हजार नगदी 18 लीटर पिंपल मेंट  आयल ले गये जिसकी कीमत बाजार में लगभग पचास हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त घर पर सब गहरी नींद में सो रहे थे। पीड़ित अम्रत लाल व गीता  ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब देखना है कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस क्या कदम उठाती हैं।











रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।