रायबरेली: चोरी व लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस और 15 पासपोर्ट भी बरामद
रायबरेली: रायबरेली जिले के बछरावां पुलिस व एसओजी टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी की योजना बना रहे चोरों के गिरोह का चोरी से पहले ही पर्दाफाश हो गया।लगातार रायबरेली में बढ़ रहे अपराधों पर अंक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: चोरी व लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस और 15 पासपोर्ट भी बरामद | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली जिले के बछरावां पुलिस व एसओजी टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी की योजना बना रहे चोरों के गिरोह का चोरी से पहले ही पर्दाफाश हो गया।लगातार रायबरेली में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जहां पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कमर कस ली है उसी के तहत आज रायबरेली की बछरावां पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी| जब एसओजी टीम व बछरावां थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|
बताया जा रहा है कि चारों अभियुक्त चोरी की योजना बना रहे थे जिन्हें योजना बनाते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया| उनके पास से एक तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस , चोरी की तीन मोटरसाइकिल , 410 मोबाइल फोन एक अदद टॉर्च एक रिंग्स, पाना रिंग्स, 1 कटर बरामद हुए है। सबसे अहम बात यह रही कि इनके पास से 15 पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं चारों अभियुक्त लखीमपुर खीरी देवरिया उन्नाव के रहने वाले हैं|
अभियुक्तों को बछरावां थाना क्षेत्र के चुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है| वही इस प्रकरण का खुलासा करते समय महराजगंज सीओ आर के चतुर्वेदी ने बताया कि चारों अभियुक्तों के पास से बरामद हुए सामानों के साथ इन को गिरफ्तार किया गया और इनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।