मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 27 फरवरी को प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

रायपुर: छत्तीसगढ महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामार…

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 27 फरवरी को प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का होगा आयोजन
छत्तीसगढ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 27 फरवरी को प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का होगा आयोजन | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए सामूहिक विवाह का आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जा रहा है। 



इस आयोजन में जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां विवाह बंधन में बंधेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद,विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के समीप सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में शामिल होंगे और राज्य में पहली बार डिजीटल माध्यम से अन्य जिलों में दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले वर-वधुओं को आर्शीवाद देंगे। 




इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वर-वधुओं से ऑनलाईन बातचीत भी की जायेगी। सामूहिक विवाह का आयोजन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।




इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को को बढ़ाते हुए अलग-अलग धर्मों के परिवार जुटेंगे और राजधानी में 3 इसाई, 1 मुस्लिम, 236 साहित 240 जोड़ों का विवाह उनके अपने रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। गरीब परिवार की बेटियों की शादी की चिंता दूर करने और शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची को सामूहिक विवाह के माध्यम से कम करने के उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत विवाह का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी न हो इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना के तहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। अब विभाग के द्वारा प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए तक व्यय किया जाता है। इसमें से 20 हजार रूपए तक की सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाती है तथा शेष 5 हजार रूपए प्रति जोड़े वैवाहिक कार्यक्रमों के विभिन्न आयोजनों में खर्च किया जाता है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।