मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन: CM बघेल ने कहा -हम सबके लिए हर्ष का विषय

रायपुर: छत्तीसगढ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिल…

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन: CM बघेल ने कहा -हम सबके लिए हर्ष का विषय
बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन: CM बघेल ने कहा -हम सबके लिए हर्ष का विषय | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिलासपुर के चकरभाटा एयरपोर्ट में प्रथम आगमन हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे टेस्टिंग फ्लाईट का प्रथम आगमन हम सबके लिए हर्ष का विषय है।



 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिलासपुर का यह एयरपोर्ट अब बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम. आर. निषाद के आग्रह पर इस एयरपोर्ट के नामकरण बिलासा बाई केंवटिन के स्थान पर बिलासा देवी केंवट किए जाने की सहमति दी है।




उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। बीते दिनों नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विमानन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।




बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर एलायंस का विमान बिलासपुर से दिल्ली के उड़ान के लिए बिलासपुर चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर आज दोपहर लैण्ड किया।




 मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर एलायंस का विमान भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी ।




 मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,''आज बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर टेस्टिंग फ़्लाइट का प्रथम आगमन हम सबके लिए हर्ष का विषय है। अब बिलासपुर का यह एयरपोर्ट "बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट" के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद जी द्वारा भी इस सम्बन्ध में अनुरोध किया गया था। बहुत बधाई!










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।