मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नर्स और दो डॉक्टरों सहित 7 गिरफ्तार

रतलाम: तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच संक्रमितों के इलाज में शामिल रेमडेसिविर इंजेक्शन की इन दिनों मांग बढ़ गयी है| ऐसे में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले ग्रुप भी सक्रिय ह…

मध्य प्रदेश: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नर्स और दो डॉक्टरों सहित 7 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नर्स और दो डॉक्टरों सहित 7 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

रतलाम: तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच संक्रमितों के इलाज में शामिल रेमडेसिविर इंजेक्शन की इन दिनों मांग बढ़ गयी है| ऐसे में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले ग्रुप भी सक्रिय हो गए है|  मध्य प्रदेश के रतलाम में ऐसे ही एक गिरोह का पुलिस भंडाफोड़ किया है| गिरोह इंजेक्शन की खाली बोतल में नमक और किसी दूसरे इंजेक्शन का पावडर भर कर बेच रहे थे|



मध्य प्रदेश के रतलाम में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में दो मेडिकल के छात्र, एक नर्स तथा सिविल हॉस्पिटल का एक कर्मचारी भी शामिल है| पुलिस ने बताया, "सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं, मामले में पहले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ में उन्होंने बाकी लोगों का नाम बताया।" 




इस पूरे रैकेट का सुराग शनिवार रात उस समय चला था जब पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में जीवांश हॉस्पिटल पर दबिश दी थी| उस दौरान दो डॉक्टर 30 से 35 हजार में रेमडेसिविर बेचते पकडे गए थे|




 पूछताछ में इन्होंने तीसरे आरोपी का नाम बताया|उसके बाद पुलिस ने उसे मंदसौर से सोमवार को गिरफ्तार किया| जब पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ा तो इसके तार मेडिकल कॉलेज की नर्स रीना प्रजापत से जुड़ गए| ये नर्स आईसीयू से रेमडेसिविर इंजेक्शन की खाली बोतल और उसकी पैकिंग की उठा लाती थी और फिर गिरोह को सप्लाई कर देती थी| पुलिस ने दो मेडिकल के छात्र, निजी अस्पताल के दो डॉक्टरों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| इन सभी पर जीवनरक्षक इंजेक्शन के नाम पर नकली माल बेचने के आरोप में रासुका लगाने की तैयारी है|













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।