रोहतक/चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है। गुरमीत राम रहीम सिंह बलात्कार मामले में सजा काट रहे है| हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को 40 दिन की पैरोल दी गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है।
40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 21 जनवरी को आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है। रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत सिंह सुनारिया जेल पहुंची थी| जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम सिंह का काफिला निकला|
राम रहीम को इस बार पैरोल पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिली है, जो कि 25 जनवरी को है| अपनी शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को शुक्रवार 20 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली| इससे पहले अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी| जो 25 नवंबर को ही खत्म हुई थी| जिसके मुताबिक 56 दिन बाद एक बार फिर उसे पैरोल मिल गई है| इस तरह से 12 महीनों पर चौथी बार उसे पैरलो मिली है|
गुरमीत राम रहीम सिंह 'साधारण' कैदी: हरियाणा के जेल मंत्री
हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, “वे (गुरमीत राम रहीम सिंह) एक साधारण कैदी हैं। वे पहले भी कई बार पैरोल पर जा चुके हैं। ये उनका अपना अधिकार है। हर कैदी को कुछ समय बाद पैरोल पर जाने का अधिकार होता है। उन्हें हम पैरोल नहीं देते, सक्षम अधिकारी देते हैं|
मुझे इस बात की जानकारी: गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली पैरोल पर CM खट्टर
गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली पैरोल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राम रहीम (डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह) को पैरोल मिली है, लेकिन अगर पैरोल मिली है तो कोई प्रक्रिया के अंतर्गत मिली होगी और उसमें उनका अधिकार होगा। मैं इसमें दखल नहीं दूंगा|
बलात्कारी हत्यारे की रिहाई हो रही है या दामाद का स्वागत हो रहा
गुरमीत राम रहीम सिंह के जेल से रिहा होने पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा है| स्वाति मालीवाल ने कहा, “ बलात्कारी हत्यारे की रिहाई हो रही है या दामाद का स्वागत हो रहा है ? कितने करोड़ इसकी सुरक्षा पे खर्च होता है ? जेल में क्या क्या सुविधा इसे मिलती है ? सरकार में कौन कौन मंत्री इसके भक्त है?
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “ बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएँ, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे!