संत कबीर नगर: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संत कबीर नगर: संत कबीर नगर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बैठक हुई।जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
संत कबीर नगर: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश | फ़ोटो: TVL News
संत कबीर नगर: संत कबीर नगर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बैठक हुई।जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से आज कलेक्ट्रेट सभागार में भविष्य में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तरीय आपदा राहत समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा बरसात के दृष्टिगत बाढ़ संबंधी तैयारियों, संवेदनशील एवं क्षतिग्रस्त बंधों की मरम्मत, संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य, बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों एवं परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व जनरेटर, लाइट, मेडिकल व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई ।
बाढ़ के दौरान व बाढ़ के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में लोगों व जानवरों को यथाशीघ्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके भोजन पानी, स्वास्थ्य सुविधायें व जानवरों के लिए चारा- भूसा आदि की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।