शिमला: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने स्कूल और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है| हिमाचल प्रदेश में आज यानि सोमवार से अंडर ग्रेजुएट और कॉलेज के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं| लेकिन परीक्षाओं के बीच में ही हाईकोर्ट का परीक्षाएं रोकने का आदेश आ गया| हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा,''कल भी पेपर होगा|हम उच्च न्यायालय में कल रिव्यू डालेंगे। कल की परीक्षा तो कराई जाएगी
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा,''आज हिमाचल प्रदेश में अंडर ग्रेजुएट की परीक्षाएं प्रारंभ हुई। आज जब हमें पता चला कि हाई कोर्ट की तरफ से प्रदेश में परीक्षाओं पर रोक लगाई गई है तब तक बच्चे परीक्षा केंद्रों में पहुंच चुके थे| शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि ,हम उच्च न्यायालय में कल रिव्यू डालेंगे। कल की परीक्षा तो कराई जाएगी|
HC द्वारा स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षा न करवाए जाने के आदेश के बावजूद हिमाचल में परीक्षा करवाई गई। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने बताया, "UGC की गाइडलाइंस के अनुसार इन परीक्षाओं का होना तय था। SC में भी अपना पक्ष रखते हुए UGC ने यही कहा था। SC ने इस पर स्टे आदि नहीं लगाया था।"
शिक्षा मंत्री ने बताया,''आज हिमाचल में बच्चों के पेपर शुरू हुए। जब तक हमें HC के आदेश के बारे में पता चलता तब तक बच्चे परीक्षा हॉल में जा चुके थे। HC का आदेश हमें आज ही प्राप्त हुआ इसलिए हम HC में रिव्यु डालेंगे। कल भी पेपर होगा|