मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, कहा-सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज रविवार को दोपहर करीब 01: 45 बजे व्यक्त…

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, कहा-सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी
सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, कहा-सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी | फ़ोटो: TVL News

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज रविवार को दोपहर करीब 01: 45 बजे व्यक्तिगत तौर पर सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित है| छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को मंच पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।



शपथ ग्रहण के बाद हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,''कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले की जाएगी। हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी|



कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'' श्री सुखविंदर सिंह सुखु को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और श्री मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।  सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समस्त प्रदेशवासियों को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।  कांग्रेस सरकार अपने सभी वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।