मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी सीएम

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली|मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की…

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी सीएम
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी सीएम | फ़ोटो: TVL News

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली|मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ ले ली है| सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के साथ ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली|



 शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए है|



LIVE updates:



2:55 PM · Dec 11, 2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,''कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले की जाएगी। हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी|



2:50 PM · Dec 11, 2022

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं|



01:55 PM · Dec 11, 2022

मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



01:52 PM · Dec 11, 2022

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



01:20 PM · Dec 11, 2022

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित है|



12:38 PM · Dec 11, 2022

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।



12:29 PM · Dec 11, 2022

शिमला पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "हम सभी खुश हैं, इन्होंने (सुखविंदर सिंह सुक्खू ने) बहुत मेहनत की है।"



12:13 PM · Dec 11, 2022

यह एक सकारात्मक बदलाव है: सचिन पायलट

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं|



12:11 PM · Dec 11, 2022

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और भी मज़बूत होगा|



12:09 PM · Dec 11, 2022

यह जनता की जीत है : खड़गे

शिमला पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक- एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है|



12:04 PM · Dec 11, 2022

बेहद खुशी : सुक्खू की मां

 सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा, “समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है|



11:32 AM , 11 Dec 2022 

हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे- प्रतिभा सिंह

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, “मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह जी का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है|



11:15 AM , 11 Dec 2022 

कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी : विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “सुक्खू जी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी। जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है वह हमारे लिए स्वीकार्य है|



11:31 AM , 11 Dec 2022 

प्रतिभा सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने पहुंचे सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाक़ात के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी की राज्य प्रमुख हैं और हम सभी उनके अधीन काम करते हैं। मैं यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं।


शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित करते हुए मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं,जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना,यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं|



09:20 AM , 11 Dec 2022 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला में कहा, “मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।”


08:06 AM , 11 Dec 2022 

मां के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं: सुक्खू

सुखविंदर सिंह  सुक्खू ने कहा कि ,'जब मैं शिमला में कॉलेज का अध्यक्ष बना था, तब मेरे साथ घर बहुत लोग आते थे। सभी के लिए मेरी मां खाना बनाती थी। मां के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं|



08:09 AM , 11 Dec 2022 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की नाराजगी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू ने कहा कि ,''कोई ऐसी नाराजगी नहीं है...|



08:07 AM , 11 Dec 2022 

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद के रूप में शपथ लेंगे| शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान किया गया।



शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार राज्य में बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। हमें प्रदेश के विकास के लिए काम करना है।” 



08:000 AM , 11 Dec 2022 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता ड्राइवर थे

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गाँव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था|साधारण परिवार में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे|



सुखविंदर सिंह की मां संसार देवी गृहिणी हैं| सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई की है|


दूध बेचते थे सुखविंदर सिंह सुक्खू

अपने चार भाई-बहनों में से सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं| उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं| उनकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है| सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से हुई| उनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं| सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध बेचते थे| 



एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस केअध्यक्ष रहे

1988 से 1995 तक वो एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे| फिर 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनाए गए. 1998 से 2008 तक वो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे| 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने| वहीं 2013 से 2019 तक उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली|


चौथी बार बने विधायक

सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद चुने गए| 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में वो चौथी बार विधायक बने| चुनाव से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और टिकट वितरण कमेटी का सदस्य बनाया गया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।