शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे| कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है।सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे हैं।
कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया| सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे| मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होगें| मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''हाईकमान ने आज सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश का) के रूप में चयन किया है और उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चयन किया है| मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा|