सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के बैनर तले प्रवासी श्रमिकों का कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैरियर काउंसलिंग में प्रवासी मजदूरों/कामगारों को कार्य क्षमता के अनुसार के अनुसार सरकार से मदद के बारे में जानकारी दी।जूनियर असिस्टेंट खादी ग्राम उद्योग विष्णु त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ उन्हें पम्प लेट के माध्यम से जानकारी देने का प्रयास किया।
कामगारों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद ने कहा कि आप लोगों के हित के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्य हेतु संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी आए हैं आप इनसे शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते है।कर्यशाला आयोजन के दौरान विकास खंड परिसर में सोसल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई उसमें से अधिकतर लोगों ने न तो मास्क ही पहना था और न ही सोसल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया और तो और पंजीकरण स्थल पर सेनेटाइजर की भी व्यवस्था नही की गई थी।
सेवायोजन कार्यालय के हरिश्चंद्र से जब पूछा गया कि यह कौन सा प्रोग्राम है और आप क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं यहां फॉर्म दिया जा रहा है इन लोगों का सेवायोजन कार्यालय में प्रवासी लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया की सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाई जा रही हैं तो उन्होंने कहा कि यही लोग (लाइन लगाते हुए प्रवासी मजदूर) जाने...... इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी मजदूरों को डांट कर भगा दिया। उनसे जब यह पूछा गया कि इस कृत्य से क्या शासन की मंशा तार-तार नहीं हो रही है! तब वह जवाब दिए बगैर ही पंजीकरण बंद करके चले गए।
कार्यक्रम रद्द होने के पश्चात प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी कि आखिर हमारा पंजीयन कैसे होगा हम 3 घंटा इंतजार करने के बावजूद हमारा पंजीयन नहीं हो पाया।
समाज कल्याण अधिकारी (एससी) राहुल गुप्ता, कनिष्ठ सहायक सेवायोजन कार्यालय राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शकील अहमद, सचिव राधेश्याम चौधरी, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, सचिव सुभाष चंद्र, सचिव जगजीवन प्रसाद सहित ग्राम प्रधान शिवशंकर चौधरी, अबुसहमा, हरिनारायण प्रजापति, मधुरश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट -सत्येन्द्र उपाध्याय