सिद्धार्थनगर: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में इटवा कस्बे के आज अखबार कार्यालय पर पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई इस बैठक में पत्रकारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की बिगत दिनों प्रतापगढ़ में एबीपी गंगा न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की निर्मम हत्या की संगठन द्वारा निंदा की गई।
तत्पश्चात संगठन के सभी सदस्य व पदाधिकारी मिल कर तहसील में पहुंचकर कर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के संबोधन में ज्ञापन उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार इटवा को सौप के कार्यवाही की मांग की सौंपा ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता वह परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए इसके अलावा देश व प्रदेश सभी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कठोर कदम उठाए जाएं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य मैं इस तरह की पुनरावृति ना होने पाए।
प्रदेश प्रवक्ता हासिम रिजबी ने कहा कि आए दिन पत्रकारों का उत्पीड़न का खबर देखने को मिल रहा है जो बेहद चिंता का विषय है| पत्रकार अपने कड़ी मेहनत और परिश्रम के बलबूते गरीबों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाता है तो धूप बारिश सुहाग की परवाह किए बगैर न्यूज़ कवरेज करता और उसे शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है ऐसे में उनकी सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी है और सभी पत्रकारों को एकजुट रहने की भी जरूरत है| सभी को इमानदारी से अपने कार्य व लेखनी को अंजाम देना चाहिए साथी कोई भी पात्र किसी सरकारी योजना से बंचित न हो। जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहां जिला अध्यक्ष केपी सिंह ,नियामुतुल्लाह ,नसीम,इबरार, इस्लाम , अंकित चतुर्वेदी उपस्थित थे