मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर के 'काला नमक चावल' को मिली एक और नई पहचान, अब फ्लिपकार्ट पर भी होगा उपलब्ध

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल को मिली एक और नई पहचान| अब ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा काला नमक चावल। अब Flipkart के माध्यम से दुनिया भर में खरीदा जायेगा काला नमक चावल।Flipkart पर बिक्री के लिए…

सिद्धार्थनगर के 'काला नमक चावल' को मिली एक और नई पहचान, अब फ्लिपकार्ट पर भी होगा उपलब्ध
सिद्धार्थनगर के 'काला नमक चावल' को मिली एक और नई पहचान, अब फ्लिपकार्ट पर भी होगा उपलब्ध | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल को मिली एक और नई पहचान| अब ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा काला नमक चावल। अब Flipkart के माध्यम से दुनिया भर में खरीदा जायेगा काला नमक चावल।


Flipkart पर बिक्री के लिए सिद्धार्थनगर से 250 KG की पहली खेप की गई रवाना। ACS MSME नवनीत सहगल  ने वर्चुअल दिखाई हरी झण्डी। सिद्धार्थनगर ज़िले से ओ डी ओ पी के तहत चयनित है ये खुशबूदार चावल।




सिद्धार्थनगर का ODOP उत्पाद काला नमक चावल बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। वर्चुअल कार्यक्रम में नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर चावल की पहली खेप को रवाना किया गया।



अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा,''ODOP और Flipkart की साझेदारी नए स्टेप पर आ गई है। काला नमक चावल का जुड़ाव महात्मा बुद्ध से है। जब महात्मा बुद्ध सिद्धार्थनगर से जाने लगे तो उन्होंने एक चावल स्थानीय लोगों को दिया और कहा कि यह चावल लोगों को हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा|



सहगल ने कहा,''बुद्धा राइस के नाम पर कई देशों में काला नमक चावल की बिक्री हो रही है। काला नमक चावल को हम Flipkart के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। इससे सिद्धार्थनगर के किसानों को चावल की अच्छी कीमत मिलेगी और गुणवत्ता में सुधार आएगा|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।