CM योगी बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, 24 जून को पहली बैठक
गोरखपुर: पूर्वांचल में 1932 से ही शिक्षा की अलख जगा रहे गोरक्षपीठ मौजूदा समय में 50 से अधिक शिक्षण संस्थाएं संचालित कर रहा है. गोरखपुर के पहले प्राइवेट विश्वविद्यालय की स्थापना भी इसी पीठ ने की है. म…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
CM योगी बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, 24 जून को पहली बैठक | फ़ोटो: TVL News
गोरखपुर: पूर्वांचल में 1932 से ही शिक्षा की अलख जगा रहे गोरक्षपीठ मौजूदा समय में 50 से अधिक शिक्षण संस्थाएं संचालित कर रहा है. गोरखपुर के पहले प्राइवेट विश्वविद्यालय की स्थापना भी इसी पीठ ने की है. महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, बालापार, गोरखपुर के पहले कुलाधिपति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बने हैं जबकि प्रति कुलाधिपति प्रोफेसर यूपी सिंह को नियुक्त किया गया है. इस निजी विवि के कुलपति पहले कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी को नियुक्त किया गया है. 24 जून को विश्विविद्यालय के कार्य परिषद की पहली बैठक बुलाई गई है.
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है. विश्वविद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई भी शुरू हो जायेगा. विश्वविद्यालय कार्य समिति का प्रस्तावित प्रारूप को भी तैयार कर लिया गया है. महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव को इस निजी विवि में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. विवि के कार्यसमिति में 8 सदस्य हैं. कार्यसमिति की पहली बैठक 24 जून को दोपहर 1 बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में बैठक होगी.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।