मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कपिलवस्तु विधानसभा का वर्चुल सम्मेलन आयोजित हुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहीं मुख्य वक्ता

सिद्धार्थ नगर: भारतीय जनता पार्टी कपिलवस्तु विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन सोमवार को जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रंज…

कपिलवस्तु विधानसभा का वर्चुल सम्मेलन आयोजित हुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहीं मुख्य वक्ता
कपिलवस्तु विधानसभा का वर्चुल सम्मेलन आयोजित हुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहीं मुख्य वक्ता | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थ नगर: भारतीय जनता पार्टी कपिलवस्तु विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन सोमवार को जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रही । कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, सांसद जगदंबिका पाल सहित विधानसभा के बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी, तथा जिला अथवा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया। 




इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के विभीषिका से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। परंतु वही भारत में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कोरोना के प्रारंभिक दौर में बढ़ रहे संक्रमण से देशवासियों की सुरक्षा हेतु उठाए गए लॉकडाउन सहित अन्य आवश्यक कदमों ने देश में कोरोना महामारी को काफी हद तक लगाम लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ जनता को राशन देने के साथ ही जनधन खाता धारकों में विशेष रूप से  महिलाओं को ₹500 प्रति माह आर्थिक सहयोग, किसान सम्मान की निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहयोग,मनरेगा योजना के तहत स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने तथा प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक वापस लाने का कार्य किया है। 





इसी प्रकार कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई क्वारंटाइन सेंटर बनाए, आइसोलेशन वार्ड बनाएं और इसके माध्यम से देश में एक बड़ी आपदा से जनता को सुरक्षित करने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे देश में 2 लाख से अधिक टेस्टिंग किट प्रतिदिन निर्माण किए जा रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में  पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने 23 करोड़ जनता को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार के पद चिन्हों पर चलकर राशन किट तथा अन्य व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया है । लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा ना रहे इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आह्वाहन पर मोदी किट एवं अन्य उपायों के माध्यम से देश के गरीब एवं असहाय परिवारों में भोजन अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में 33 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों जांच की जा रही है जो अब करीब 50 हजार तक होगी। यह अपने आप में एक अभूतपूर्व है। 





देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी कर देश के विकास की गति को और भी आगे ले जाने का प्रयास किया गया है । मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर अभियान के तहत 3 करोड़ किसानों को दो लाख करोड़ रुपए का ऋण दिए जाने की भी योजना बनाई गई है । नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव को लेकर उठाए गए कदमों को आज पूरी दुनिया ने अपनाते हुए उसे रोल मॉडल के रूप में अपने राष्ट्रों में क्रियान्वित किया है। 




कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संगठन के आगामी कार्ययोजना के तहत बूथ सत्यापन के कार्यों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को लेकर आवश्यक जानकारियां प्रदान की जिसमें उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए सत्यापन किए जाने की अपील की। सम्मेलन के अंत में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने मुख्य वक्ता तथा सम्मेलन में उपस्थित बूथ से लेकर सेक्टर ,मंडल, जिला अथवा विधानसभा के निवासी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। 




कार्यक्रम में विशेष तौर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल,लाल जी त्रिपाठी,विपिन सिंह ,कन्हैया पासवान, नितेश पाण्डेय, विजयकांत चतुर्वेदी, साधना चौधरी,संपूर्णानंद पाण्डेय, दृग नारायण सिंह, जगदीश जयसवाल, महेंद्र लोधी ,लक्ष्मीकांत जयसवाल ,अजय उपाध्याय राजकुमारी पाण्डेय,शिवनाथ चौधरी,ओम प्रकाश यादव, अरविंद उपाध्याय,आईटी सेल के अर्चित मान मिश्र कुलदीप यादव मीडिया प्रभारी महेश चंद वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।









रिपोर्ट -सत्येन्द्र उपाध्याय



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।