मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़ तहसील के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

● एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़ तहसील के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया● नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एन डी आर एफ और नौगढ़ तहसील के एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षणसिद्धार्थनगर: ल…

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़ तहसील के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा
नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़ तहसील के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा | फ़ोटो: TVL News

एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़  तहसील के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया

● नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एन डी आर एफ और नौगढ़ तहसील के एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण



सिद्धार्थनगर: लगातार नेपाल व पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश के कारण लगभग सभी नदियां उफान पर है और पूर्वोत्तर के अधिकतम जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो चुकी है बाढ़ की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दीपक मीणा कलेक्टर सिद्धार्थ नगर के  दिशा निर्देशानुसार एनडीआरएफ की 25 सदस्यी टीम सिद्धार्थनगर में तैनात की गई है|



वही मानसून के आगाज के कारण नदियों का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है प्रशासन ने बाढ़ के किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां और आवश्यक मार्गदर्शन प्रत्येक तहसील को दे दिया गया है । एनडीआरएफ की टीम प्रत्येक तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य करके जन और धन का नुकसान रोका जा सके , और बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है , ताकि बाढ़ के दौरान कम से कम जन-धन का नुकसान हो ।



 इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आज दिनांक 21 जून को तहसील नौगढ़ में एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता और तहसील नौगढ़ के विकास कश्यप एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा किया और गांव के लोगों से बात-चीत भी किया, बातबाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दीपक मीणा कलेक्टर सिद्धार्थ नगर के निर्देशानुसार सभी तहसीलों के संबंधित संवेदनशील स्थानों को प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और प्रशासन के साथ क्षेत्रों का रेकी किया जा रहा है |



इसी क्रम में तहसील नौगढ़ में एनडीआरफ टीम कमांडर गोपी गुप्ता विकास कश्यप एसडीएम व समबंधित क्षेत्र के लेखपाल अखिलेश कुमार,बालक राम कुशवाह अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेकी किया गया | जिसमें वरडपुर ब्लाक के दुल्हाजनोबी, जाफरजोत, डफालीपर, तिघडा, मेधावल, एवंम लोटन ब्लॉक के लकड़ा, मेहथावल और कुड़ा नदी के तटबंधित गांवो  क?? चिन्हित कर लोगों को बाढ़ से पहले बाढ़ के कारण व बाढ़ के बाद अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया जा रहा है साथ ही साथ प्रशासन को सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम व प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर भी दे दिए गए है एनडीआरएफ की उपस्थिति को देखते हुए लोगों में विश्वास की भावना  जाग रही है|





रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।