मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर के युवा ग्राम प्रधान व रचनाकार मेराज़ मुस्तफा को 400वां कोरोना सेवा सम्मान पत्र मिलने पर लोगों ने दी बधाई

नई दिल्ली:एक तरफ सम्पूर्ण विश्व के साथ हमारा देश भी वैश्विक महामारी का सामना कर रहा जिसको परास्त करने के लिए शासन - प्रशासन के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग , पुलिस प्रशासन सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में…

सिद्धार्थनगर के युवा ग्राम प्रधान व रचनाकार मेराज़ मुस्तफा को 400वां कोरोना सेवा सम्मान पत्र मिलने पर लोगों ने दी बधाई
सिद्धार्थनगर के युवा ग्राम प्रधान व रचनाकार मेराज़ मुस्तफा को 400वां कोरोना सेवा सम्मान पत्र मिलने पर लोगों ने दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:एक तरफ सम्पूर्ण विश्व के साथ हमारा देश भी वैश्विक महामारी का सामना कर रहा जिसको परास्त करने के लिए शासन - प्रशासन के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग , पुलिस प्रशासन सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोग , सरकारी व गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों द्वारा निरीह , निर्धन , असहाय व मजलूमों की मदद करने वालों को शासन - प्रशासन द्वारा कोरोना योद्धा की उपाधि से नवाजा गया है एवं ऐसी विकट व विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर रहे लोगों को बाकायदा सम्मान - पत्र जारी कर उनकी हौसलाअफजाई की जा रही जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हुए लोगों की मदद के लिए आगे आएं|




 इन्हीं में से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में नेपाल सीमा पर स्थित तथागत भगवान बुद्ध की नगरी सिद्धार्थनगर के युवा ग्राम प्रधान व पत्रकार मेराज़ मुस्तफा का भी शामिल है । 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत रेहरा उर्फ भैसाही के ग्राम प्रधान चुने जाने वाले मेराज़ मुस्तफा की पहचान ढाई वर्ष पूर्व केवल एक ग्राम प्रधान के तौर पर थी लेकिन स्वास्थ??य सम्बंधित समस्याओं से जूझने के बाद स्वयं को एकांत रहकर जब इस युवा ग्राम प्रधान ने कलम थामी तो फिर वही से उनकी ज़िन्दगी ने एक नया मोड़ लिया और आज महज ढाई वर्षों में ही चौबीस सौ से अधिक लेख व साढ़े तीन सौ से अधिक गज़ल व कविताएं लिख डाली जो समय - समय पर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हो चुकी है और साहित्यिक व पत्रकारिता जगत के दिग्गजों द्वारा काफी सराहे जा रहे और अपने लेखों के लिए अब तक ढाई वर्षों में 250 से अधिक अवार्ड भी मिल चुका है|





 लेकिन जबसे कोरोना का प्रकोप बढ़ा है तबसे मेराज़ मुस्तफा द्वारा लिखे गए लेखों व जनहित से सम्बंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए विगत ग्यारह जुलाई तक चार सौ कोरोना सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा चुका है जो कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है ।





युवा ग्राम प्रधान से युवा रचनाकार तक का सफर तय करने वाले मेराज़ मुस्तफा उ. प्र. पंचायतीराज प्रधान संगठन के प्रवक्ता भी हैं एवं लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के अतिरिक्त तीन समाजसेवी संस्था भी चला रहे जिसके द्वारा गरीबों व मजलूमों में खाद्यान्न सामग्री से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा लेकिन मेराज़ मुस्तफा द्वारा संचालित संस्था से लोगों की सहायता के समय फोटो व वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया व समाचार पत्रों अथवा न्यूज चैनलों में देना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम ही है ।





लेखन में रूचि रखने वाले युवा ग्राम प्रधान मेराज़ मुस्तफा पिछले ढाई वर्षों से साहित्यिक व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य रहे एवं बहुत ही कम समय में अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली के जरिए लिखे गए लेखों के साथ गज़ल व कविताओं के जरिए साहित्यिक व पत्रकारिता जगत का जाना माना नाम बन गए हैं और विगत ढाई वर्षों में चौबीस सौ से अधिक लेख व लगभग साढ़े तीन सौ गज़ल व कविताएं लिखने के बावजूद आज तक किसी साहित्यिक मंच अथवा कवि सम्मेलन में भाग नही लिया जबकि उनके द्वारा लिखे लेखों के लिए उन्हें कई बड़े सम्मानों एवं पुरुस्कारों से भी नवाजा जा चुका है|





लेकिन उन सम्मानों एवं लेखों को कभी सोशल मीडिया पर शेयर भी नही किया जिसके बारे में मेराज़ मुस्तफा का कहना है कि वह अभी इस योग्य नही कि कवि सम्मेलनों अथवा साहित्यिक मंच का हिस्सा बन सकूं बस थोड़ा बहुत जो लिखना आता है लिखते हैं जो कई समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित किया जा चुका है लेकिन कोरोना काल के बाद से मेराज़ मुस्तफा के द्वारा लिखे गए लेखों व लॉकडाउन में जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों की समस्याओं को शासन - प्रशासन के समक्ष रखने के लिए उनको स्थानीय स्तर से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अब तक चार सौ कोरोना सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा चुका है|





 जिसमें स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी सहित देश के कई सांसदों व विधायकों के अतिरिक्त भारत सरकार के ऑनलाइन ऐप माय गवर्नमेंट एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन व प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई बड़ी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है इसी कड़ी में मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा सोमवार को बॉलीवुड फिल्म स्टार सलमान खान , दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद एवं सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ युवा ग्राम प्रधान व रचनाकार मेराज़ मुस्तफा को कोरोना सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री संगठन सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों व संस्थाओं द्वारा मेराज़ मुस्तफा को सम्मानित किया जा चुका है ।






मेराज़ मुस्तफा को चार सौंवे कोरोना सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किए जाने पर स्टार न्यूज24x7 के महाराष्ट्र प्रभारी व चन्द्रपुर निवासी पप्पू चौधरी , दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय , प्रधान संपादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय , शिवेश्वर दत्त पाण्डेय , आलिया चौधरी , श्रीकृष्ण पाण्डेय , धराधाम इंटरनेशनल परिवार के प्रमुख डॉ. सौरभ पाण्डेय , विशाल इंडिया हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संपादक जितेन्द्र चौधरी , दीपिका सिंह , आयत खान , रिजा खान , हाजी फारूक मक़सूद खान ,  डॉ. बी.के.वैद्य , सत्येन्द्र उपाध्याय , सुप्रिया आशीष , तस्कीन फ़ातिमा , डॉ. अबरार साहिल , प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला , डॉ. अभिनव त्यागी , अर्चना मिश्रा , श्रेया गुप्ता , बब्लू खान , इरशाद अहमद ,  फकरुद्दीन , राजकुमार , शाहिद हुसेन , परवेज अहमद , अजीत सिंह आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए मेराज़ मुस्तफा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।