मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सिद्धार्थनग: शोहरतगढ़ में दो कोरोना संदिग्धों के मिलने से कस्बावासियों में फैली हुई है घबराहट

शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनग: नगर पंचायत वार्ड के आर्यनगर मुहतल्ले में पिछले शनिवार को दो कोरोना संदिग्धों के मिलने से कस्बावासियों में घबराहट फैली हुई है।नागरिकों को आशंका है कि पूरे कस्बे में भारी तादाद म…

सिद्धार्थनग: शोहरतगढ़ में दो कोरोना संदिग्धों के मिलने से कस्बावासियों में फैली हुई है घबराहट
सिद्धार्थनग: शोहरतगढ़ में दो कोरोना संदिग्धों के मिलने से कस्बावासियों में फैली हुई है घबराहट | फ़ोटो: TVL News

शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनग: नगर पंचायत वार्ड के आर्यनगर मुहतल्ले में पिछले शनिवार को दो कोरोना संदिग्धों के मिलने से कस्बावासियों में घबराहट फैली हुई है।नागरिकों को आशंका है कि पूरे कस्बे में भारी तादाद में मरीज हैं, जो सघन जांच के बाद ही सामने आ सकते हैं। लोगों ने पूो टाउन में टेस्ट कराने की मांग की है।




इस आशंका के मद्देनजर मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों द्वारा 45 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैम्पलिंग की गई। इस दौरान कोरोना के संदिग्ध मरीज के घर के आसपास रहने वाले 45 लोगों का स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों द्वारा रेंडम जांच के लिए सैंपलिंग की गई।उक्त जानकारी देते हुए एनएमए गंगाधर द्विवेदी ने बताया कि लगभग 20 लोगों का सैंपल लिया गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।सैम्पलिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में संतोष जायसवाल एलटी, अब्दुल गफ्फार वार्ड ब्वाय, सीएचओ चंद्र मोहन शर्मा, घनश्याम पाल आदि शामिल रहे।जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा इंचार्ज एसआई राकेश कुमार,मो०शमीम अंसारी कांस्टेबल मौजूद रहे।




दूसरी ओर खबर पाकर नोडल अफसर डीएस उपाधयाय ने कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं और  साफ सफाई का जायजा लिया और कुछ लोगों से इनपुट भी लिया उनके साथ अस्पताल अधीक्षक पी के वर्मा , उपजिलाधिकारी , तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी थे। नोडल ऑफिसर के दौरे के बाद कस्बे को सेनेटाइज करने का काम शुरू हुआ...  गड़ाकुल , नीबी दोहनी ,मेढ़वा गड़ाकुल आदि  जगहों को सेनेटाइज किया गया। जिनमें महत्वपूर्ण स्थलों को प्रमुखता दी गई। 




इस दौरान नपं कर्मी बीडी गुप्ता,सफाई नायक रामनिवास के नेतृत्व में कस्बा समेत सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कालेज, तहसील मुख्यालय, शिवपति इण्टर कालेज,थाना परिसर आदि जगहों को सेनेटाइज किया गया। नपं बीडी गुप्ता ने बताया कि नपं के द्वारा नगर पंचायत व नपं से सम्बद्ध हुए नीबी दोहनी,गड़ाकुल आदि स्थानों को अग्नि शमन वाहन से लगभग 10 हजार लीटर दवा से सेनेटाइज किया गया।सेनेटाइज कार्य मे राम सिगार,चालक नंद कुमार, सुदर्शन यादव,विनय यादव, चंद्रभान वरुण,पंकज कुमार,संतोष कुमार चौरसिया आदि जुटे रहे।








रिपोर्ट -सत्येन्द्र उपाध्याय



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।