मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 130वां दिन: राहुल गांधी ने जम्मू के नगरोटा से शुरु की पदयात्रा, मार्च में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

जम्मू: Bharat Jodo Yatra Day 130: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत जम्मू के नगरोटा से की। भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं है। कांग्रेस के…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 130वां दिन: राहुल गांधी ने जम्मू के नगरोटा से शुरु की पदयात्रा, मार्च में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 130वां दिन: राहुल गांधी ने जम्मू के नगरोटा से शुरु की पदयात्रा, मार्च में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर | फ़ोटो: TVL News

जम्मू: Bharat Jodo Yatra Day 130: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत जम्मू के नगरोटा से की। भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। आज (24 जनवरी, 2023 को) इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 130वां दिन है। यह यात्रा 30 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में रहेगी। 125वें दिन ''भारत जोड़ो यात्रा'' 22 जनवरी की शाम को पंजाब के पठानकोट से जम्मू कश्मीर पहुंची थी|


भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ों यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदमार्च किया।



नफ़रत और अन्याय के खिलाफ़ कन्याकुमारी से शुरू हुआ यह कारवां आज एक जन आंदोलन बन चुका है। करोड़ों भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधकर देश में परिवर्तन का आगाज़ करने वाली यह यात्रा आज जम्मू से रवाना होकर उधमपुर तक जाएगी। जुड़े रहिए, #BharatJodoYatra जारी है: कांग्रेस



#BharatJodoYatra में शामिल हुईं प्रसिद्ध अभिनेत्री UrmilaMatondkar

 देश से प्यार करने वाले, देश जोड़ने की मुहिम से जुड़ रहे हैं": कांग्रेस



भारत जोड़ो यात्रा की शक्ति इसकी विविधता है, बिलकुल हमारे देश की तरह। न किसी क्षेत्र या प्रदेश तक सीमित, न किसी भाषा या समुदाय तक – ये यात्रा हर उस व्यक्ति की है, जो भारत की प्रगति के लिए समर्पित है। वो सब जुड़ रहे हैं, जो देश से नफरत, महंगाई और बेरोज़गारी मिटाना चाहते हैं – हालात बदलने के लिए, एक खुशहाल भारत के लिए": राहुल गांधी



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 11 राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर कर चुकी है। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी।  30 जनवरी को एक बड़ी रैली होगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।