मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोलन: भवन निर्माण के दौरान मजदूरों पर 'गिरा' मलबा, तीन मजदूरों की मौत

सोलन: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के धरमपुर क्षेत्र में भेरे का खेच गांव में एक निजी स्कूल के निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। जिस वक्त मलबा गिरा, मजदू…

सोलन: भवन निर्माण के दौरान मजदूरों पर 'गिरा' मलबा, तीन मजदूरों की मौत
सोलन: भवन निर्माण के दौरान मजदूरों पर 'गिरा' मलबा, तीन मजदूरों की मौत | फ़ोटो: TVL News

सोलन:   हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के धरमपुर क्षेत्र में भेरे का खेच गांव में एक निजी स्कूल के निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। जिस वक्त मलबा गिरा, मजदूर वहां काम कर रहे थे। जिससे 3 मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। उनके शव को बाहर निकाल लिया गया है। मरने वाले तीनों मजदूर नेपाल के बताये जा रहे है|



जानकारी के अनुसार, धर्मपुर के पास सिहरडी के भेरे का खेच गांव में निजी स्कूल के भवन का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार शाम स्कूल के भवन के निर्माण के लिए डंगा लगाया जा रहा था। अचानक डंगा गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।



हादसे में खेम बहादुर और मन बहादुर  निवासी भठोल, धर्मपुर और मोहिंद्र निवासी सुबाथू रोड धर्मपुर की मौत हो गई। तीनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। उपायुक्त कृतिका कुलहरी और एसपी वीरेंद्र शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।  



सोलन के पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे की चपेट में आए तीनों प्रवासी मजदूर हैं। पूरे हादसे की जांच की जा रही है।



डीसी सोलन कृतिका कुलहरि ने कहा कि धर्मपुर के पास मलबे की चपेट में आए तीन मजदूरों की मौत हो गई है। तीनों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।