मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'सोना जइसन गुन बा इयार में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव की एक्टिंग और ब्यूटी में दिन ब दिन निखार आता जा रहा है, जिसकी चमक दमक दर्शकों के बीच से लेकर फिल्मी जगत भर में दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में भी वह काफी वायरल हैं और उन…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'सोना जइसन गुन बा इयार में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'सोना जइसन गुन बा इयार में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

माही श्रीवास्तव की एक्टिंग और ब्यूटी में दिन ब दिन निखार आता जा रहा है, जिसकी चमक दमक दर्शकों के बीच से लेकर फिल्मी जगत भर में दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में भी वह काफी वायरल हैं और उन्हें करोड़ की तादात में फैंस पसंद करते हैं। इसी वजह से उनके गाने के वीडियो, फिल्मों का ट्रेलर और फिल्में जब जब आती हैं, तो काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी से भरपूर लोकगीत 'सोना जइसन गुन बा इयार में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने ऐसी गायन शैली में गाया है कि श्रोता गण सुनते ही झूम उठे हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने ऐसा शमां बाँधा है कि लोग मंत्रमुग्ध हो उठे हैं। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव के घर पर उसकी सखी सहेलियां सुबह सुबह तैयार होकर आती हैं और दरवाजे पर थपकी देकर पुकारती हैं। जब माही श्रीवास्तव पिंक कलर का चोली और घाघरा पहने कयामत ढाने वाले अंदाज में सबके सामने आती है तो उसे देखकर सब सखियां हैरान हो जाती हैं और उसके कान में फुसफुसा कर कुछ पूछती है। तब माही कातिल अदाओं के साथ इठलाते हुए कहती है कि…

'सोना चानी का होई हमनी के प्यार में, सोना जइसन गुन बा सखी हमरा इयार में, सोना जइसन गुन बा सखिया हमरा इयार में...'

 


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सोना जइसन गुन बा इयार में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कातिल अदाओं के साथ गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी व सनी, डीओपी गौरव राय एंड राजन, एडीटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।