श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए।आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, तलाशी जारी है।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा,''श्रीनगर के रामबाग इलाके में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादी मारे गए। सर्च जारी है। कश्मीर आईजी विजय कुमार ने कहा,''कल रात को श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी छुपे हैं। एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी है और दूसरा दक्षिण कश्मीर का लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी है। हम दोनों आतंकवादियों को जल्द मार गिराएंगे, ऑपरेशन चल रहा है|
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा,''आज के ऑपरेशन में पाकिस्तान का रहने वाला लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मारा गया है|सैफुल्लाह एक के बाद एक तीन बड़े हमलों में शामिल था। इस साल में अब तक 75 कामयाब ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें 180 दहशतगर्द मारे गए हैं|