मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

फारूक अब्दुल्ला से ED की पूछताछ, उमर ने कहा-राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की जा रही है कार्रवाई

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के कार्यालय पहुंचे।फारूक अब्दुल्ला 'जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन' (जेकेसीए) मे…

फारूक अब्दुल्ला से ED की पूछताछ, उमर ने कहा-राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की जा रही है कार्रवाई
फारूक अब्दुल्ला से ED की पूछताछ, उमर ने कहा-राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की जा रही है कार्रवाई | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के कार्यालय पहुंचे।फारूक अब्दुल्ला 'जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन' (जेकेसीए) में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी की टीम श्रीनगर स्थित अपने कार्यालय में फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ की।


प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व जम्मू-कश्मीर के सीएम फारूक अब्दुल्ला से कथित रूप से 43 करोड़ रुपये की हेराफेरी के संबंध में पूछताछ की है, जब वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।




इस मामले में फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि यह पूछताछ गुपकार समझौते को लेकर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की जा रही है।उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस शीघ्र ही ईडी समन को लेकर जवाब देगी। यह गुपकार समझौते के लिए हुए अलायंस के गठन को लेकर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की जा रही है। बताना चाहता हूं कि डॉ साहब के आवास पर छापा नहीं मारा जा रहा है।



बता दें कि,''बीसीसीआई ने साल 2002 से 2011 के बीच राज्य में क्रिकेट सुविधाओं के विकास के लिए 112 करोड़ रुपये दिए थे| आरोप है कि इस रकम में से 43.69 करोड़ रुपये का गबन किया गया| इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला, तत्कालीन महासचिव मोहम्मद सलीम खान, तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा और जेएंडके बैंक के एक कर्मचारी बशीर अहमद मिसगर पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।