मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में मारा गया JeM का कमांडर , नए युवाओं को आतंकवाद में कर रहा था भर्ती

श्रीनगर:जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद अफगानी शोपियां मुठभेड़ में मारा गया। वो आतंकवाद में नए युवाओं को भर्ती करने में शामिल था। शोपियां मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर आतंकवादी सज्जाद अफगानी को…

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में मारा गया JeM का कमांडर , नए युवाओं को आतंकवाद में कर रहा था भर्ती
जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में मारा गया JeM का कमांडर , नए युवाओं को आतंकवाद में कर रहा था भर्ती | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर:जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद अफगानी शोपियां मुठभेड़ में मारा गया। वो आतंकवाद में नए युवाओं को भर्ती करने में शामिल था। शोपियां मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर आतंकवादी सज्जाद अफगानी को मार गिराने के लिए आईजीपी कश्मीर ने शोपियां पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी। शोपियां मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं। 




बता दें कल यानी रविवार को भी शोपियां के रावालपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।शोपियां एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शोपियां के राख नारापोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले साल सितंबर से एक्टिव था|



रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था,''मुठभेड़ की जगह से हथियार और गोला-बारूद सहित USA निर्मित M4 कार्बाइन राइफल और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान 3 घरों में आग लग गई क्योंकि उपद्रवियों के एक समूह ने ऑपरेशन को बाधित और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश की| कुछ उपद्रवी घायल भी हुए और अन्य छिपे हुए आतंकवादियों पर नज़र रखने के लिए इलाके में कोर्डन और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।