श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत बढ़ा दी गई| जन सुरक्षा कानून(Public Safety Act) के तहत जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti)की नज़रबंदी तीन महीने बढ़ी।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पिछले साल 5 अगस्त 2019 को हिरासत में लिया गया था, जब केंद्र ने जम्मू-कश्मीर
के विशेष दर्जे को निरस्त करके इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों -लद्दाख और जम्मू और कश्मीर में बांट दिया था। अब महबूबा मुफ्ती की पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत नजरबंदी को तीन महीने तक और बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि आज ही (शुक्रवार) को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को करीब एक साल बाद नजरबंदी से रिहा किया गया है। सज्जाद लोन ने ट्विट कर अपनी रिहाई की जानकारी लोगों की दी। यह भी पिछले साल 5 अगस्त से नजरबंद थे।
सज्जाद लोन ने ट्विटर पर लिखा, आखिरकार एक साल पूरा होने से ठीक पांच दिन पहले मुझे बताया गया है कि अब मैं आजाद हूं। कितना कुछ बदल गया है। ऐसा नहीं है कि जेल का अनुभव मेरे लिए नया था। पहले जेल जाता था तो शारीरिक शोषण बहुत होता था। इस बार गया तो दिमागी रूप से बहुत परेशान रहा। जल्द ही बहुत कुछ साझा करूंगा।