मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी| दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के वेसु में आतंकवादियों ने एक सरपंच सजाद अहमद खांडे पर उनके घर…

जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या | फ़ोटो: TVL News

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी| दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के वेसु में आतंकवादियों ने एक सरपंच सजाद अहमद खांडे पर उनके घर के बाहर गोली चलाई। सरपंच को एक अस्पताल ले जाया गया है,''जहां उनकी मौत हो गई। 




पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह की है। पिछले तीन दिनों में आतंकियों द्वारा सरपंच पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम जिले में ही अखरन के बीजेपी सरपंच पर हमला किया था, जिसमें सरपंच आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हुए थे। 





पिछले महीने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बरी, उनके पिता और भाई की उनके दुकान के भीतर ही आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वसीम बरी को दस सदस्यों वाली पुलिस सुरक्षा मिली थी, जिसके बाद सभी को सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि हमले के वक्त ये सभी मौजूद नहीं थे।





वहीं, इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकियों ने 8 जून को कांग्रेस नेता कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी।आतंकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस नेता अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी थी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।