मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक SPO और CRPF के दो जवान शहीद

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में CRPF और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने कायराना हमला किया है| बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में CRPF और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर आतं…

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक SPO और CRPF के दो जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक SPO और CRPF के दो जवान शहीद | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में CRPF और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने कायराना हमला किया है| बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में CRPF और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने फायरिंग की। बारामूला में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) और CRPF के दो जवान शहीद हो गए हैं।




घटना के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बारामूला में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कर्मी और CRPF के दो जवानों की जान चली गई।आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश की जा रही है।




मिली जानकारी के अनुसार, बारामूला के क्रीरि क्षेत्र में एक बाग में छिपे आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त गश्ती दल को निशाना बनाया। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बाग से गोलीबारी की।



जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने आतंकियों ने क्रेरी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। बारामूला में हुए हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और घायल हुए CRPF के दो जवानों की जान चली गई|





जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि,' हमें लगता है ये हमला लश्कर-ए-तैयबा ने किया है। ये चार दिन में दूसरा हमला है, हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे|बारामूला हमले में शामिल एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। ऑपरेशन चल रहा है|




CRPF(ऑपरेशन)  IGP राजेश कुमार ने बताया कि,''तलाशी के दौरान एक आतंकवादी सेब के पेड़ के ऊपर बैठा था और उसने फिर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया, अभी ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादी से भारी मात्रा में हथियार और बाकी सामान बरामद हुआ है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।